Advertisement

सोनभद्र – *“ऑपरेशन खोज” के तहत 09 वर्षीय गुमशुदा बालिका को सकुशल परिजनों से मिलाया गया-*

 

 

*“ऑपरेशन खोज” के तहत 09 वर्षीय गुमशुदा बालिका को सकुशल परिजनों से मिलाया गया-*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उ0प्र0 लखनऊ द्वारा संचालित “ऑपरेशन खोज” अभियान के अंतर्गत गुमशुदा बालक/बालिकाओं की खोजबीन हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। थाना बीजपुर एवं चाइल्ड लाइन टीम द्वारा दिनांक 22.02.2026 को एक गुमशुदा नाबालिग बालिका, जो अपना नाम व पता बताने में असमर्थ थी, को सुरक्षित संरक्षण में लेकर बालिका गृह रॉबर्ट्सगंज में आवासित कराया गया था। गुमशुदा बालिका की पहचान स्थापित करने एवं उसके परिजनों की खोज हेतु थाना ए.एच.टी. टीम द्वारा त्वरित एवं समन्वित प्रयास किए गए। प्रभारी निरीक्षक श्री माधव सिंह के नेतृत्व में टीम द्वारा बालिका से संवेदनशीलतापूर्वक संवाद स्थापित किया गया। चिकित्सा विभाग की काउंसलर शिवांगी मिश्रा (पीएचसी केकराही) एवं मीना सोनकर (जिला अस्पताल सोनभद्र) द्वारा बालिका की काउंसलिंग कराई गई, जिसके उपरांत बालिका ने अपना नाम अंशु पुत्री बाबूलाल बताया।

तत्पश्चात जनपद सोनभद्र एवं मीरजापुर में संपर्क स्थापित कर विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया गया। गहन खोजबीन के बाद बालिका की पहचान अंशु यादव पुत्री बाबूलाल यादव निवासी रेनूकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई। आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए 09 वर्षीय बालिका को सकुशल उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। बालिका को सुरक्षित पाकर परिजनों ने थाना ए.एच.टी. टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

* बरामदगी/खोज करने वाली टीम का विवरण-*

 

प्रभारी निरीक्षक – श्री माधव सिंह, थाना ए.एच.टी., जनपद सोनभद्र

मुख्य आरक्षी – धनंजय यादव, थाना ए.एच.टी.

महिला आरक्षी – शालिनी वैश्य, थाना ए.एच.टी.

आरक्षी – अनुराग शुक्ला, एस.जे.पी.यू. टीम

 

* जनसहयोग हेतु अपील-*

यदि किसी को कोई लापता/गुमशुदा/भटका हुआ बालक या बालिका मिले तो तत्काल थाना ए.एच.टी. के सीयूजी मोबाइल नंबर 9454404294 अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना दें।

 

*“हर बच्चा सुरक्षित – यही हमारी प्रतिबद्धता”*

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!