Advertisement

सोनभद्र – * मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं साइबर जागरूकता अभियान सम्पन्न-*

 

 

* मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं साइबर जागरूकता अभियान सम्पन्न-*

* ऑपरेशन शील्ड के तहत एसिड अटैक की रोकथाम हेतु विशेष चेकिंग अभियान-*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से मिशन शक्ति 5.0 के तहत जनपद में व्यापक जागरूकता अभियान संचालित किया गया।

*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में तथा *क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी (सहायक नोडल अधिकारी, मिशन शक्ति 5.0)* के नेतृत्व में समस्त थाना क्षेत्रों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों एवं ग्राम सभाओं में महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं।

अभियान के दौरान गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के सरल उपाय, महिला उत्पीड़न से संबंधित विधिक प्रावधानों, हेल्पलाइन सेवाओं एवं साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल/लिंक, सोशल मीडिया दुरुपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी तथा OTP साझा न करने के संबंध में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई। पुलिस द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा या साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस अथवा संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। प्रत्येक शिकायत पर त्वरित एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न बाजार क्षेत्रों में एसिड/तेजाब विक्रय करने वाली दुकानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दुकानदारों को एसिड विक्रय से संबंधित विधिक प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा बिना वैध अभिलेख/पहचान पत्र के एसिड विक्रय न करने के निर्देश दिए गए। दुकानों के रजिस्टर, स्टॉक विवरण एवं सीसीटीवी व्यवस्था की जांच की गई। आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए भविष्य में नियमों के उल्लंघन पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

 

*📢 महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर-*

 

📞 112 – आपातकालीन सेवा

📞 1090 / 1091 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन

📞 181 – महिला हेल्पलाइन

📞 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन

📞 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

 

*सोनभद्र पुलिस महिला सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत ऐसे अभियान निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे।*

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!