Advertisement

सोनभद्र -विकास खण्ड नगवां के कमहरिया में चल रहा एक माह से क्रिकेट का समापन

विकास खण्ड नगवां के कमहरिया में चल रहा एक माह से क्रिकेट का समापन

 

खलियारी। सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

नगवां विकास खंड क्षेत्र के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल खेल मैदान कम्हरिया गांव में शनिवार को एक माह से चल रहा क्रिकेट मैच का फाइनल मुकाबला नगवां बनाम नौगढ़ के बीच खेला गया जिसमें नौगढ़ कि टीम विजेता रही।

क्रिकेट मैच के फाइनल मुकाबले में नौगढ़ (जयमोहन) कि टीम ने टास जीतकर पहले बैटीग किया जो 12 ओवर में 116 रन बनाया तो वही नगवां (कम्हरिया) कि टीम ने 12 ओवर 86 रन ही बना सकी इस लिए 30 रन से नौगढ़ कि टीम नगवां कि टीम को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया।मैन आफ द मैच नौगढ़ कि टीम के खिलाड़ी विकास यादव को मिला और मैन आफ द सिरीज़ नगवां के टीम के खिलाड़ी धर्मदेव पटेल को मिला।

इस क्रिकेट मैच में विजेता टीम को पुरस्कार प्रवीण सिंह पुर्व ब्लांक प्रमुख नगवां ने अपने हाथों से दिया और उप विजेता टीम को अमरेश पटेल पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत सोनभद्र ने दिया।

एक माह से चल रहे इस क्रिकेट मैच का आयोजन परमानन्द सिंह पटेल फैक्स अध्यक्ष आमडीह/ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डोरिया ने किया था। एक महिना तक चला इस मैच में कमेंट्री का कार्य अमरनाथ पटेल और पन्नालाल पासवान ने किया तथा रेफरी का काम रमाशंकर मौर्य और संजय पटेल ने किया।

इस मौके पर हिरेश द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो धीरेन्द्र पटेल शिवम पटेल राजेश प्रजापति उमाकांत पाण्डेय रमाकांत पटेल उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!