*थाना मांची पुलिस द्वारा 140.760 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जनपद में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री राज सोनकर के कुशल निर्देशन में थाना मांची पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
दिनांक 21.02.2026 को थाना मांची की पुलिस टीम बांकी उर्स मेला के दृष्टिगत क्षेत्र में देखभाल, वारंटी/संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान मांची मोड़ तिराहा, बहद ग्राम सुअरसोत पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान खलियारी की ओर से 02 मोटरसाइकिल चालक तेज गति से आते दिखाई दिए, जिन्होंने पुलिस टीम को देखकर हड़बड़ाहट में वाहन मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस बल द्वारा तत्परता एवं हिकमत अमली से दोनों व्यक्तियों को मौके पर पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर अभियुक्तगण 01. देवव्रत जायसवाल पुत्र दीनानाथ जायसवाल निवासी सुअरसोत खुर्द थाना मांची जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 25 वर्ष, 02. कपिल जायसवाल पुत्र रमाकांत जायसवाल निवासी सुअरसोत खुर्द थाना मांची जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 18 वर्ष के कब्जे से कुल 140.760 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना मांची जनपद सोनभद्र पर मु0अ0सं0 12/2026 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्तों को मा० न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
01. देवव्रत जायसवाल पुत्र दीनानाथ जायसवाल निवासी सुअरसोत खुर्द थाना मांची जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 25 वर्ष।
02. कपिल जायसवाल पुत्र रमाकांत जायसवाल निवासी सुअरसोत खुर्द थाना मांची जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 18 वर्ष।
*बरामदगी का विवरण –*
02 अदद मोटरसाइकिल (UP64AZ7631 अपाचे,UP64AH7024 स्प्लेंडर)।
कुल 140.760 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –*
01. प्रभारी निरीक्षक भैया एस0पी0 सिंह, थाना मांची जनपद सोनभद्र।
02. उ0नि0 आशीष पटेल, चौकी प्रभारी सुअरसोत, थाना मांची जनपद सोनभद्र।
03. हे0का0 पिन्टू सिंह, थाना मांची जनपद सोनभद्र।
04. हे0का0 संतोष कुमार, थाना मांची जनपद सोनभद्र।
05. का0 संदीप सरोज, थाना मांची जनपद सोनभद्र।


















Leave a Reply