Advertisement

सोनभद्र -जनपद सोनभद्र में गौ-तस्करों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन

जनपद सोनभद्र में गौ-तस्करों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन

 

 

जुगनी जंगल में देर रात चली गोलियां… और मुठभेड़ में एक वांछित गौ-तस्कर घायल होकर गिरफ्तार!

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई।

दरअसल, थाना राजगढ़, जनपद मिर्जापुर में दर्ज मुकदमा संख्या 30/2026 से संबंधित वांछित पशु तस्कर के जुगनी जंगल में छिपे होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही घोरावल, करमा और राजगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने जंगल में घेराबंदी कर दी।

खुद को घिरता देख बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में करन जायसवाल पुत्र विजय शंकर जायसवाल निवासी रोहनिया, वाराणसी के दाहिने पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही धर दबोचा गया। जबकि उसका साथी सहाबे आलम अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

मौके से पुलिस ने एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। घायल अभियुक्त को सीएचसी घोरावल में पुलिस अभिरक्षा में भर्ती कराया गया है।

 

 

पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह मध्य प्रदेश बॉर्डर से गोवंश लाकर बिहार और पश्चिम बंगाल तक सप्लाई करता था। 21 फरवरी को भी 07 गोवंशों से लदा पिकअप वाहन ग्राम धनसिरिया में छोड़कर आरोपी फरार हो गए थे।

गिरफ्तार अभियुक्त पर पहले से हत्या, गैंगस्टर एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम और एससी/एसटी एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की कॉम्बिंग जारी है।

अंतर्राज्यीय गौ-तस्करी नेटवर्क पर पुलिस की सख्त नजर।

अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा – सोनभद्र पुलिस अधीक्षक का संदेश।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!