*थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 21.44 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में दिनांक 20.02.2026 को समय 17:05 बजे उरमौरा, वार्ड नं० 21 नई बस्ती के पास से अभियुक्त शहनवाज खान उर्फ भोदू पुत्र मंसूर खान निवासी वार्ड नं० 21 नई बस्ती उरमौरा थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक प्लास्टिक की पन्नी में कुल 21.44 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई। इस संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 142/2026 धारा 8/21/27ए एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
________________________________________
*बरामदगी-* 21.44 ग्राम अवैध हेरोइन
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सं0 724/2018 धारा 401 भादवि थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
2. मु0अ0सं0 272/2023 धारा 323, 504, 506 भादवि थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
3. मु0अ0सं0 705/2024 धारा 316(2) बीएनएस थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
________________________________________
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1. उ0नि0 उमाशंकर यादव, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
2. उ0नि0 ब्रह्मदीन यादव, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
3. हे0का0 प्रवीण कुमार यादव, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
4. का0 अम्बुज सिंह, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
5. हे0का0 विनोद कुमार भारतीय, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
6. म0का0 कीर्ति पाण्डेय, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र














Leave a Reply