अंकुर कुमार पाण्डेय
ब्यूरो चीफ सत्यार्थ न्यूज़ वाराणसी वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल का यातायात कों लेकर सख्त एक्शन: बिना परमिट और गलत रूट पर दौड़ते दिखे वाहनों पर कसा शिकंजा

सड़कों पर अनुशासन और नागरिकों के लिए सुरक्षित सफर की दिशा में एक बड़ा कदम सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था की दिशा में कमिश्नरेट वाराणसी का बड़ा अभियान – बिना परमिट व गलत रूट पर चलने वाले सवारी वाहनों पर की गई कड़ी कार्रवाई पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में वाराणसी कमिश्नरेट ने एक विशेष अभियान चलाकर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में सख्त कदम उठाए। आज रविवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक पूरे कमिश्नरेट क्षेत्र में बिना परमिट, अवैध परमिट अथवा गलत रूट पर संचालित सवारी वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस विशेष अभियान में राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, चौकी व हल्का प्रभारियों की निगरानी में कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान:
🔸 2,536 ऑटो व ई-रिक्शा की जांच की गई।
🔸 398 वाहनों का चालान बिना परमिट या गलत रूट पर चलने के आरोप में किया गया।
🔸 24 वाहनों को मौके पर सीज किया गया जो यातायात नियमों की गंभीर अवहेलना करते पाए गए।
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने स्पष्ट कहा कि —
“कमिश्नरेट वाराणसी में आम जनमानस को विश्वस्तरीय, सुगम एवं सुरक्षित यातायात उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। मानकों के विपरीत संचालित सवारी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।”इस अभियान का मूल उद्देश्य था कि शहर में हर वाहन नियमानुसार परमिट लेकर और निर्धारित रूट पर ही संचालित हो, जिससे सड़कों पर जाम, अराजकता या दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके और नागरिकों को एक निर्बाध, सम्मानजनक व सुरक्षित यात्रा अनुभव मिल सके।
अभियान के अंतर्गत अस्थायी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की गई, जिससे सड़क की उपयोगिता और पैदल यात्रियों की सुविधा में सुधार हो सके।इस प्रकार की नियमित व कड़ी कार्रवाइयों से न सिर्फ सड़कों पर अनुशासन सुनिश्चित होगा, बल्कि वाराणसी जैसे सांस्कृतिक और तीर्थ नगरी में आधुनिक एवं विश्वस्तरीय यातायात व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में एक अहम प्रगति भी होगी।













Leave a Reply