Advertisement

सोनभद्र – अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र द्वारा भगवान अवधूत महाविद्यालय अनपरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के साथ किया गया वाद संवाद

 

 

अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र द्वारा भगवान अवधूत महाविद्यालय अनपरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के साथ किया गया वाद संवाद

 

सोनभद्र /संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे “मिशन शक्ति” अभियान के क्रम में दिनांक 08.03.2025 को भगवान अवधूत महाविद्यालय अनपरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र द्वारा महिलाओं के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “महिलाओं के लिए बने कानून एवं महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन” के विषय में वार्तालाप किया गया। जिसमें महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, साइबर अपराधों, डिजिटल अरेस्ट तथा शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारें में जानकारी प्रदान किया गया।

सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेट्फार्मों के सुरक्षित उपयोग एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से बरते जाने वाले एहतियात के बारें में, साइबर अपराधों एवं डिजिटल अरेस्ट के बारें में विस्तृत जानकारी देते हुए, शासन द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन न0 जैसे- साइबर हेल्पलाइन नम्बर-1930 सहित विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों तथा- 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि के विषय में विस्तृत जानकारी दिया गया। महिला सम्बन्धित अपराध को रोकने के लिए महिलाओं को मोबाइल में पुलिस हेल्पलाइन न0 को सुरक्षित रखने के लिए बताया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!