Advertisement

वाराणसी – केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने क्लस्टर कार्यक्रम में बूथ कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र’

www. Satayarth.com

अंकुर कुमार पाण्डेय

रिपोर्ट सत्यार्थ न्यूज

वाराणसी

08.03.2024

अनुराग ठाकुर प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता 370 मतों की लें लीड’ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने क्लस्टर कार्यक्रम में बूथ कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र’www. Satayarth.comवाराणसी – भारतीय जनता पार्टी इस बार 400 पार का लक्ष्य लेकर आगामी लोकसभा चुनाव में उतरी है। हमारे लक्ष्य की पूर्ति तभी संभव है, जब हम प्रत्येक बूथ पर जीत हासिल करें और प्रत्येक बूथ पर 370 मतों की लीड लें।

उक्त विचार केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रोहनिया स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर वाराणसी क्लस्टर अन्तर्गत वाराणसी लोकसभा की प्रबंध समिति एवं कोर कमेटी, विधानसभा की प्रबंध समिति, विधानसभा कोर कमेटी, प्रदेश एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी एवं विधान सभा विस्तारकों की आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आप जैसे कार्यकताओं के बल पर आज भाजपा ऊंचाइयों पर है। इसके लिए कई परिवारों, कई पीढ़ियों ने अपना पुरा जीवन खपा दिया। कहा कि 2 सीटों से 282 सीटों तक का सफर और उसके बाद 303 सीटों पर पहुंचा और यह सब देश के जनता का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बढ़ते विश्वास का परिणाम है। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ अपने नारों में ही गरीबी दूर करने की बात करती थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने अभी तक के कार्यकाल में 25 करोड़ गरीब लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की पाई पाई गरीबों की भलाई में लगाई।।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!