Advertisement

वाराणसी – सफाईकर्मी से सुपरवाइजर ने मांगे पैसे, वीडियो वायरल, नगर आयुक्त ने बैठाई जांच

अंकुर कुमार पाण्डेय ब्यूरो चीफ
सत्यार्थ न्यूज वाराणसी
वाराणसी – सफाईकर्मी से सुपरवाइजर ने मांगे पैसे, वीडियो वायरल, नगर आयुक्त ने बैठाई जांच

वाराणसी। नगर निगम के सफाई सुपरवाइजर की ओर से सफाईकर्मी से पैसे मांगने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इससे निगम प्रशासन की किरकिरी हो रही है। घटना संज्ञान में आने के बाद नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने इसकी जांच बैठा दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वीडियो में सुपरवाइजर की ओर से सफाईकर्मी से पैसे मांगे जा रहे हैं। वहां कई और सफाई कर्मचारी ड्रेस पहने हुए दिख रहे हैं। एक सफाईकर्मी दूसरे सफाईकर्मी से पैसा मांगकर देने की बात कर रहा है। इस प्रकार की घटनाएं आएंदिन हो रही हैं। इस बारे में अधिकारियों से शिकायत भी की जा चुकी है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त दुष्यंत कुमार मौर्या को इसकी जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अपर नगर आयुक्त को जांच अधिकारी नामित करते हुए रिपोर्ट मांगी है। गौरतलब है की प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र होने के बावजूद वाराणसी के हर विभाग मे धांधली घूसखोरी अपराध लगातार बढ़ते जा रहे अभी हाल ही मे सट्टा कांड आरोपी दरोगा लूट मे संलिप्त होने के बाद भी विभाग ने लीपापोती करके केस रफादाफा किया घूसखोरी से अछूता नहीं परंतु ना तो किसी अधिकारी को कोई फर्क नहीं नेतागण को ऐसे मे आम जनता क्या करें जिसकी किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!