Advertisement

वाराणसी – गंगा दशहरा पे गंगा महोत्सव का आगाज आज, संगीत के सुरों से गुंजायमान होगा अस्सी घाट, पंडित साजन मिश्र छेड़ेंगे राग

अंकुर कुमार पाण्डेय ब्यूरो चीफ
सत्यार्थ न्यूज वाराणसी

वाराणसी – गंगा दशहरा पे गंगा महोत्सव का आगाज आज, संगीत के सुरों से गुंजायमान होगा अस्सी घाट, पंडित साजन मिश्र छेड़ेंगे राग

वाराणसी। गंगा महोत्सव की भव्य शुरुआत मंगलवार को अस्सी घाट पर होगी, जहां बनारस घराने के मशहूर गायक पं. साजन मिश्र अपनी प्रस्तुति देंगे। महोत्सव की तैयारियों को सोमवार को अंतिम रूप दिया गया। घाट पर दर्शकों के लिए तीन हजार कुर्सियां लगाई गई हैं।गंगा महोत्सव का आगाज आज, संगीत के सुरों से गुंजायमान होगा अस्सी घाट, पंडित साजन मिश्र छेड़ेंगे राग महोत्सव के पहले दिन संगीत और नृत्य की कई प्रस्तुतियां होंगी, जिनमें बनारस घराने की आराधना सिंह, सितार वादिका डॉ. सुप्रिया शाह, विपुल चौबे, बिरहा गायक पारसनाथ यादव, भजन गायक शिवशंकर विश्वकर्मा, नई दिल्ली की कथक नृत्यांगना डॉ. यास्मिन सिंह, हैदराबाद की कुचिपुड़ी नृत्यांगना हिमांशी कतराड्डा, और कोलकाता की डॉ. नवनीता चौधरी अपनी कला की प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा, काशी रस बैंड द्वारा शास्त्रीय संगीत वादन किया जाएगा। गंगा महोत्सव का आगाज आज, संगीत के सुरों से गुंजायमान होगा अस्सी घाट, पंडित साजन मिश्र छेड़ेंगे राग दर्शकों के बैठने की व्यवस्था विशेष रूप से वर्गीकृत की गई है, ताकि सभी आराम से कार्यक्रम का आनंद ले सकें। सुरक्षा की दृष्टि से आयोजन स्थल पर बैरिकेडिंग की गई है। पूरे अस्सी घाट को इलेक्ट्रॉनिक झालरों से सुसज्जित किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!