Advertisement

जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने क्षेत्र में जाकर सुनी आम जनता की समस्याएं।

जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने क्षेत्र में जाकर सुनी आम जनता की समस्याएं।

जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने कहा जल्द होगी समस्या का निदान।

ब्यूरो चीफ, सत्यम कुमार उपाध्याय


कैमूर। खबर कैमूर जिला का है। जहां जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत होने और उसका निराकरण करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। वही इसी कड़ी में शनिवार को जिला पार्षद स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के अमाढ़ी गांव पहुंचे। जहां ग्रामीणों से बातचीत कर तथा गांव भ्रमण कर ग्रामीणों की स्वास्थ्य, बिजली, पानी, शिक्षा, सड़क आदि समस्याओं से अवगत हुए। इस दौरान ग्रामीण शिवविलास सिंह तथा हनुमान सिंह ने गांव की मुख्य समस्या श्मशान भूमि की घेराबंदी के साथ पक्का सेड निर्माण की मांग उठाई। साथ ही श्मशान भूमि पर आने जाने वाली मार्ग का पक्कीकरण कराने के लिए जिप सदस्य के सामने मांग रखी। इस क्रम में ग्रामीणों ने जिप सदस्य को बताया कि गांव में श्मशान स्थल है जहां पर आने – जाने की कच्ची मार्ग होने और वहां पर कोई सुविधा नहीं होने की वजह से हम ग्रामीण शव को शमशान भूमि में दफनाने में असमर्थ होते हैं। लचारगी में शव को लेकर वाराणसी जाना पड़ता है, जिससे गरीब ग्रामीणों के ऊपर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। वही श्मशान भूमि पर चाहरदीवारी न होने से आवारा पशु शमशान भूमि में घूमते रहते हैं। बरसात के मौसम में अंतिम संस्कार करने के लिए इस भूमि पर कोई नहीं आ पाता है। अगर श्मशान स्थल की घेराबंदी के साथ वहां पर सेड का निर्माण करवा दिया जाता है तो ग्रामीणों को बहुत लाभ होगा। हम शव को लेकर वाराणसी जाने से बच जायेंगे। ग्रामीणों की मांग व समस्या को सुनकर जिप सदस्य ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि बहुत जल्द ही उनके द्वारा श्मशान सेड का निर्माण कराया जायेगा।मौके पर भगत सिंह, जितेंद्र सिंह, रवि पासवान, कुबेर राम समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ, सत्यम कुमार उपाध्याय
7061837274
E-mail ID drsatyamkumarupadhyay@gmail.com
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!