Advertisement

वाराणसी : प्रधानमंत्री मोदी के जीवन और उपलब्धियों पर 14 दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन, प्रभारी मंत्री बोले – यह लोगों को प्रेरित और गर्वित करने वाला…

www.satyarath.com

• प्रधानमंत्री मोदी के जीवन और उपलब्धियों पर 14 दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन, प्रभारी मंत्री बोले – यह लोगों को प्रेरित और गर्वित करने वाला…

www.satyarath.com

वाराणसी : लहुराबीर स्थित क्वींस इंटर कॉलेज के स्वामी विवेकानंद सभागार में शनिवार को 14 दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। उत्तर प्रदेश के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना नें माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और उनकी महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर आधारित है।प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना नें प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुए कहा कि यह चित्र प्रदर्शनी न सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व को उजागर करती है, बल्कि उनके नेतृत्व में देश के विकास की तस्वीर भी पेश करती है। प्रदर्शनी में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 10 वर्षों में भारत में आए परिवर्तनों को बखूबी दर्शाया गया है, जो लोगों को प्रेरित और गर्वित करने वाला है।

प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री मोदी के संविधान के प्रति सम्मान को दर्शाते हुए 2019 में दूसरी बार पद ग्रहण करने से पहले संसद के सेंट्रल हॉल में संविधान को नमन करते हुए दिखाया गया है। यह उनके संवैधानिक आदर्शों और मूल्यों के प्रति गहरे सम्मान को दर्शाता है। इसके अलावा, उन्होंने संविधान दिवस और संविधान हत्या दिवस जैसे महत्वपूर्ण दिवसों की शुरुआत कर संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रकट किया है।प्रदर्शनी में बदलती काशी, जनजातीय सशक्तिकरण, पूर्वोदय योजना, लद्दाख में हो रहे विकास, और जी20 शिखर सम्मेलन में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इसके साथ ही, अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स को भी चित्रों के जरिए प्रस्तुत किया गया है।

www.satyarath.com

“मोदी 3.0” के तहत प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल की जीत और उनकी जन-कल्याणकारी नीतियों की स्वीकृति को भी प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया है। इस प्रदर्शनी में कुल 32 किट्स हैं, जिनमें प्रधानमंत्री मोदी के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को उजागर किया गया है।

इस अवसर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, महापौर अशोक तिवारी, विधान परिषद सदस्य व जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक अवधेश सिंह, जगदीश त्रिपाठी, नवीन कपूर, अशोक पटेल, संजय सोनकर, नागेंद्र रघुवंशी, एडवोकेट अशोक कुमार, महानगर मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, पार्षद सिद्धनाथ शर्मा, डॉ. हरि केशरी, रितिक मिश्रा आदि सहित जिला विद्यालय निरीक्षक, प्राचार्य क्वींस इंटर कॉलेज आदि लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!