Advertisement

बीकानेर : मुख्य बाजार स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय में आज मंगलवार सुबह सुबह अनोखा घटनाक्रम।

www.satyarath.com

जनपद श्री डूंगरगढ़ 

रिपोर्ट मनोज

 श्रीडूंगरगढ़ जिला – बीकानेर

• मुख्य बाजार स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय में आज मंगलवार सुबह सुबह अनोखा घटनाक्रम।

www.satyarath.com

बीकानेर : श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के मुख्य बाजार स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय में आज मंगलवार सुबह सुबह अनोखा घटनाक्रम हो गया। विद्यालय का ताला ही नही खुला। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 7:30 बजे से पहले विद्यालय के मुख्य दरवाजे के ताला खुल जाता है लेकिन ताला नहीं खुलने के कारण छात्रायें विद्यालय के बाहर ही ताला खुलने का इंतजार कर ही है। आसपास के गांवों से छात्रायें जल्दी ही विद्यालय पहुंच जाती है। कुछ छात्राओं ने दीवार की रेलिंग के ऊपर से भी जाने की कोशिश की।

शाला कार्मिक महावीर पंघाल से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के पद रिक्त है। विद्यालय में अस्थाई कर्मचारी लगा रखा है जिसके घर मे कोई घटना होने के कारण वे आज विद्यालय का ताला नहीं खोल सके। सूचना मिलते ही तुरंत व्यवस्था कर मुख्य दरवाजे का ताला खुलवाया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!