Advertisement

भगवती राज राजेश्वरी चंडिका देवी के गर्भगृह से बाहर आते ही गोल-गोविन्द गुणसांई राजराजेश्वरी मां चण्डिका दयोरा यात्रा का हुआ शुभारंभ।

भगवती राज राजेश्वरी चंडिका देवी के गर्भगृह से बाहर आते ही गोल-गोविन्द गुणसांई राजराजेश्वरी मां चण्डिका दयोरा यात्रा का हुआ शुभारंभ।

सिमली (चमोली)- 07 सितंबर
रिपोर्ट- घीरज खण्डूडी

भगवती राज राजेश्वरी चंडिका देवी के गर्भगृह से बाहर आते ही गोल-गोविन्द गुणसांई राजराजेश्वरी मां चण्डिका दयोरा यात्रा (2024-25) का शुभारंभ हो गया है। शनिवार प्रातः से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मंदिर परिसर में पहुंच कर गर्भगृह में भगवती के आशीर्वाद और दर्शन करने की होड मची रही. गर्भगृह में देवी दर्शन करने का निश्चित समय सीमा तय थी।

प्रातः 8 बजे से पं गणेश खंडूरी, सत्य प्रसाद खंडूरी, महेन्द्र प्रसाद गैरोला, संजय गैरोला, कांन्ती प्रसाद गैरोला,प्रदीप गैरोला, कृष्णा गैरोला ने वैदिक मंत्रों से देवी की अभिषेक पूजा अर्चना, पंचांग पूजा, राजों पचार पूजन, आवरण पूजन गर्भगृह में करते हुए देवी देवताओं का आह्वान किया. कुछ देर बाद गाजे बाजे भंकोरे, शंख घण्टे के सांथ बस्क्वाली गांव का लाटू देवता सिमली सैनू आदि गांवों की महिला पुरुषों कीर्तन भजन एवं मां के जयकारों के सांथ चंडिका मंदिर सिमली पहुंचे और भाई बहन के मिलन के मार्मिक दृश्य को देखकर सभी भक्त उत्साहित हुए।

लाटू देवता के अभिवादन पर भगवती चंडिका देवी ने यात्रा की स्वीकारता देते हुए,गर्भ ग्रह से निकल पडी चंडिका देवी के गर्भ ग्रह से बाहर आते ही माता के जयकारों से समूचा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं पुरुषों में देवता अवतरित होने लगे. चंडिका देवी को गर्भगृह से बाहर बनातोली देवी मंडप में स्थापित किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल ने मां चण्डिका की पूजा अर्चना करते हुए क्षेत्र की खुशहाली सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में बने पांडल में महिला मंगलदलो, युवक मंगलदलो, विद्यालयों के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. राजेन्द्र सिंह लडोला ने विशाल भंडारे का आयोजन किया. कुवंर सिंह सेंनवाल टूर एंड ट्रेवल्स सिमली द्वारा दिये गए एक कुतंल गेंदा के फूलों से मंदिर को सजाया गया।

इस दौरान भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन को नियन्त्रण करने में खाशी मेहनत करनी पड़ी, वाहनों की आवाजाही करवाने के लिए जगह-जगह पर पुलिस की तैनाती की गई है व वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था दूध उत्पादन केंद्र सिमली परिसर में की गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!