Advertisement

शनिवार को सिकंदराराऊ में धूमधाम के साथ निकलेगी गणेश चौथ शोभायात्रा

शनिवार को सिकंदराराऊ में धूमधाम के साथ निकलेगी गणेश चौथ शोभायात्रा

मुहम्मद आमिर राजा
हाथरस उत्तरप्रदेश

हाथरस सिकंदराराऊ 6 वीं विशाल गणेश चौथ शोभायात्रा 7 सितंबर दिन शनिवार को शाम 4:00 बजे सर्वसमाज के सहयोग से मोहल्ला बगिया बारहसैनी से प्रारंभ होकर नगर में बड़े धूमधाम से साथ भ्रमण करेगी । जिसमें दर्जनों झाकियां, मां काली का विराट स्वरूप, बैंड, गणेश रथ एवम सरदारों का अखाड़ा शोभायात्रा का विशेष आकर्षण केंद्र रहेगा । जिसका शुभारंभ व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय द्वारा किया जाएगा।

 


उक्त जानकारी मेला संयोजक हिमांशु वार्ष्णेय ने दी है। बैठक में मेला अध्यक्ष अखिल वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष हर्षित वार्ष्णेय, निशांत वार्ष्णेय, व्यवस्थापक निखिल वार्ष्णेय, आशीष वार्ष्णेय, प्रकाश वार्ष्णेय,सदस्य गण जीवन भारद्वाज, देव वार्ष्णेय, अभिषेक वर्मा, उत्कर्ष, अथर्व, चन्दन, इत्यादि उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!