Advertisement

जनपद मे हुआ बड़ा हादसा रोडवेज लोडर टेम्पू हुई भिड़ंत गई 15 लोगो की जाने

मुहम्मद आमिर राजा
हाथरस उत्तरप्रदेश

जनपद मे हुआ बड़ा हादसा रोडवेज लोडर टेम्पू हुई भिड़ंत गई 15 लोगो की जाने कई लोग घायल सुचना मिलने पर पहुचे आईजी कमिशनर एसपी डीएम

 

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस में मैक्स और रोडवेज बस की टक्कर से भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में 15 लोगों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है मैक्स गाड़ी में करीब 30 लोग सवार थे। हाथरस में शुक्रवार शाम को आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव मीतई के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में मैक्स वाहन और अलीगढ़ डिपो की रोडवेज बस की टक्कर हो गई। सभी लोग सासनी में एक गमी में शामिल होकर आगरा के खदौली गांव सेमरा लौट रहे थे।हादसे में मरने वालों में 4 बच्चे, 4 महिलाएं और 7 पुरुष शामिल हैं।


भीषण हादसा आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर मीतई गांव के पास हुआ। घटना की सूचना मिलने पर तत्काल डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
मैक्स लोडर टेंपो गाड़ी में सवार सभी लोग आगरा जिले के थाना खंदौली क्षेत्र के गांव सेमरा के रहने वाले है।सभी लोग हाथरस जिले की कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव मुकंदपुर से एक गमी भोज में शामिल होकर वापस आगरा लौट रहे थे।तभी आगरा की ओर से आ रही रोडवेज बस ने सासनी को तरफ से आ रही सवारियों से भरी मैक्स गाड़ी में आमने सामने की भीषण भिड़ंत हो गई।एक्सीडेट के बाद मौके पर सवारियों में चीख पुकार मच गई।हादसे को देख स्थानीय लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई।हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को स्थानीय लोगो की मदद से सभी लोगो को जिला अस्पताल भिजवाया।


वही दुर्घटना को सूचना मिलने पर जिले के डीएम आशीष कुमार और एसपी निपुण अग्रवाल सहित जिले के सभी आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए।वही 4 गंभीर घायलों को नाजुक हालत में अलीगढ़ के जे. एन मेडिकल रेफर किया गया है।और मरने वालो के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे की जानकारी के बाद आई जी शुलभ माथुर कमिशनर चैत्र वी भी घटना स्थल पर पहुंच गए।
वही इस हादसे में मरने वालो में 4 बच्चे 4 महिलाएं और 7 पुरुष शामिल है। हादसे में मरने वालो के नाम इस तरह है,1 इरशाद पुत्र वेदरिया खान,2 मुन्ना खान पुत्र मोशिन अली,3 मुस्कान पुत्री नूर मोहम्मद 4 टल्ली पुत्र चुन्ना 5 तबासुम पुत्री टल्ली 6 नजमा पुत्री आबिद 7 भोला पुत्र नूर मोहम्मद 8 खुशबू पुत्री हाशिम,9 जमील पुत्र गनी मोहम्मद 10 छोटे पुत्र बेदरिया खान 11 अयान पुत्र हासिम 12 सूफियान पुत्री हमीद 13 अलफेज पुत्र शानू 14 शोएब पुत्र हमीद 15 इशरत शामिल है।सभी लोग गमी भोज में शामिल होने आए थे।

 

मोके मौजूद कमिशनर चैत्र वी आईजी शूलभ माथुर एसपी निपुण अग्रवाल डीएम अमित कुमार


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में हुए सड़क हादसे पर संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद हाथरस की सड़क दुर्घटना में दिवंगत व्यक्तियों के आश्रितों को दो–दो लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को 50–50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!