दानपेटी चोरी मामले में चार आरोपीयों को कैमूर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
17245 रुपए चोरों के पास कैमूर पुलिस ने की बरामद
ब्यूरो चीफ, सत्यम कुमार उपाध्याय
कैमूर। खबर कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड का है। जहां भगवानपुर थाना क्षेत्र में काली मां के मंदिर में दानपेटी हुए चोरी के मामले में कैमूर पुलिस ने चार आरोपीयों को गिरफ्तार किया है। आपको बताते चलें की पुलिस ने 17245 रुपए एवं कटर सहित समान बरामद कर ली है। वही गिरफ्तार आरोपियों में अनिल कुमार गुप्ता पिता मोहन साह ग्राम पोस्ट थाना भगवानपुर जिला कैमूर नीरज कुमार पिता शंभू मल्लाह, नारायण मल्लाह पिता अकलु मल्लाह, सतेंद्र मल्लाह पिता शोभन मल्लाह ये तीनो हनुमान घाट थाना भगवानपुर जिला कैमूर के निवासी बताएं गए हैं। इसकी जानकारी भभुआ डीएसपी शिवशंकर प्रसाद बुधवार को कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है। इस मामले को लेकर उन्होंने बताया कि भगवानपुर थाना अंतर्गत काली मां के मंदिर में दानपेटी चोरी होने के संबंध में सेवक दिलीप कुमार श्रीवास्तव ग्राम भगवानपुर के द्वारा अनिल कुमार पिता मोहन साह ग्राम पोस्ट थाना भगवानपुर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया गया था। जिस संबंध में कैमूर पुलिस द्वारा अनिल कुमार गुप्ता से गहनता से पूछताछ किए जाने पर उसने अपने बयान में स्वीकार किया कि कुछ पैसों की जरूरत थी काली मां के मंदिर से दानपेटी को लेकर हनुमान घाट ले गए।
इसमें दानपेटी से 1460 रुपए निकाल कर अपने पास रख लिए व पैसे निकालते हुए मुझे तीन ग्रामीणों द्वारा देखा गया। व जान से मारने की धमकी भी देने लगे एवं मारपीट भी करने लगे तथा मैं अपने जान बचाकर घर भाग गया। वही अनिल कुमार गुप्ता के निशानदेही पर नीरज कुमार, नारायण मल्लाह, सतेंद्र मल्लाह पास से चोरी किए गए कुल 17245 रुपए झाड़ी में फेका हुआ दानपेटी आरी (कटर) पत्थर दानपेटी को तोड़ने में प्रयुक्त बरामद किया गया। इस संबंध में कैमूर पुलिस द्वारा चारो आरोपियों की विधवत गिरफ्तार किया गया। वही पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।