जितेन्द्र गौड़
अव्यवस्थित खड़े वाहनों से यात्रियों को उठानी पड़ रही है परेशानी
बून्दी- जिले के लाखेरी रेल्वे स्टेशन पर बेतरतीब खड़े वाहनों से यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ता है। रेल्वे स्टेशन पर वाहनों चालकों द्वारा वाहनों को इस प्रकार लगा दिया जाता है, कि पैदल चलने वाला आदमी भी परेशान हो रहा है। रेल्वे द्वारा टिकट बुकिंग केन्द्र भी बाहर ही स्थापित है, तो यात्रियों को टिकट भी बाहर से लेकर जाना होता है, तो वाहनों के जाम के कारण टिकट बुकिंग केन्द्र पर पहुँचने में दिक्कत होती है। अक्सर ट्रेन आने के दौरान जल्दी सवारियों को बैठाने के चक्कर में ऑटो वाले अपने वाहनों को आगे पीछे, आडे़ तीरछे लगा देते हैं, जिससे अन्य यात्रियों को निकलने में परेशानी उठानी पड़ती है, जबकि यदि ऑटो चालकों द्वारा एक कतार में वाहनों को खडा़ कर दिया जाए तो जाम भी नहीं लग पाएगा और आमजन भी परेशान नहीं होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेल्वे स्टेशन पर मोटरसाइकिल पार्किंग, ऑटो पार्किंग व अन्य वाहनों की पार्किंग हेतु रेल्वे विभाग द्वारा भी कोई संकेतक बोर्ड भी नहीं लगा हुआ है, केवल मोटरसाइकिल पार्किंग है, जो अधिकृत ठेकेदार द्वारा संचालित है, जबकि प्रशासन का नो पार्किंग का बोर्ड लगा हुआ है, फिर भी वहाँ पर वाहनों की पार्किंग हो रही है। मोटरसाइकिल पार्किंग में वाहनों की संख्या बढने पर भी वाहनों को आगे परिसर तक लगा दिया जाता है, जिससे यात्रियों को निकलने में परेशानी होती है। वर्तमान में मोटरसाइकिल पार्किंग ठेकेदार को भी अस्थायी जगह दी हुई है, जिससे भी वाहनों को पार्किंग करने में समस्या आती है। यदि प्रशासन द्वारा पार्किंग ठेकेदार को स्थायी रूप से जगह दे दी जाए तो वाहनों को खड़े करने में परेशानी नहीं होगी, और प्लेटफार्म पर आने जाने वाला मार्ग खुला हुआ नजर आएगा। ऑटो पार्किंग व अन्य वाहनों के लिए रेल्वे द्वारा वाहनों को खड़े करने के लिए कोई निर्धारित स्थान नहीं होने से स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को अपने वाहनों को खड़े करने में दिक्कत होती है। अब देखना होगा कि प्रशासन द्वारा यात्रियों की परेशानी को देखते हुए कब तक समाधान किया जाएगा।
















Leave a Reply