सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा
अब्दुल सलाम रंगरेज
कक्षा कक्ष के लोकार्पण के दौरान फर्श धंसा घटिया निर्माण की खुली पोल

भीलवाड़ा
सरकारी कामों में किस प्रकार घटिया निर्माण किया जा रहा है इसकी पोल उस समय खुल गई जब मांडलगढ़ पंचायत समिति के राजगढ़ में 2 कक्षा कक्ष के लोकार्पण हेतु मांडलगढ़ विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल पहुंचे। उस दौरान लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई घटिया निर्माण से हुई नवनिर्मित कक्षा कक्ष के बाहर की फर्श नीचे धंस गई। गनीमत रही कि वहां पर बच्चे नहीं थे। सबसे बड़ा हादसा टल गया।
लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि गोपाल खंडेलवाल ने घटिया निर्माण पर नाराजगी जाहिर की। और शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को घटिया निर्माण की जांच के आदेश दिए। जेईएन से फोन पर बात करने पर संतोष जनक जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उपस्थित ग्रामीणों ने आरोप लगाया की कक्षा कक्ष में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है। फर्श में सीमेंट के बजाय मिट्टी का उपयोग किया गया है।
निर्माण के दौरान समग्र शिक्षा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने निर्माण के दौरान निरीक्षण तक नहीं किया। प्रिंसिपल का कहना कि मैंने अभी 4 माह पूर्व ही विद्यालय ज्वाइन किया है। निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है जांच एजेंसी के खिलाफ जुर्माना लगाया जाना चाहिए। उस समय पुताई का कार्य चल रहा था।छत में भी घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है जिससे बरसात में छत टपकने लगी थी। इस घटना ने जहां पूर्व में कईं विद्यालय के क्षतिग्रस्त कमरों में बच्चों के बैठने पर रोक लगाई गई है और अधिक क्षतिग्रस्त भवनों को जमीदोज करने की राज्य सरकार की कार्यवाही जारी है वहीं ऐसे घटिया निर्माण ने नए भवनों के निर्माण पर भी प्रश्न चिन्ह खड़े कर दिए हैं। झालावाड़ में हुए विद्यालय की घटना को को लोग अभी भूल भी नहीं पाए हैं। प्रदर्शन बोर्ड में भी सही जानकारी नहीं दी गई है।
अब स्कूल प्रबंधन और कार्यकारी एजेंसी सवालों के घेरे में है। ग्राम वासियों ने घटिया निर्माण की जांच की मांग की है।













Leave a Reply