Advertisement

“बेकसूर युवक को सोनभद्र एसओजी ने पकड़ा, स्थानीय लोगों ने घेरकर किया विरोध”

गंगेश कुमार पाण्डेय
09/02/2026
(ब्यूरोचीफ) सत्यार्थ न्यूज सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश

“बेकसूर युवक को सोनभद्र एसओजी ने पकड़ा, स्थानीय लोगों ने घेरकर किया विरोध”

 

 

 

सत्यार्थ न्यूज सुलतानपुर:
(सुलतानपुर)पयागीपुर चौराहे पर शनिवार रात सोनभद्र पुलिस की एक बड़ी चूक ने हंगामे का रूप ले लिया। हत्या के आरोपी की तलाश में सोनभद्र से आई एसओजी टीम ने सादी वर्दी में एक युवक को पकड़ लिया। जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश करते ही स्थानीय लोग भड़क गए और टीम को घेर लिया।
करीब डेढ़ घंटे तक चौराहे पर हंगामा, नोकझोंक और धक्का-मुक्की चलती रही। कोतवाली नगर पुलिस ने लोगों को समझाया। युवक और टीम को लेकर कोतवाली नगर पहुंची। कोतवाली में जांच और कागजात के मिलान के बाद खुलासा हुआ कि जिस युवक को पकड़ा वह निर्दोष है। टीम जिस आरोपी की तलाश में टीम आई थी, उसकी लोकेशन और फोटो के मिलान में गलती हो गई थी। निर्दोष होने की पुष्टि के बाद एसओजी टीम ने युवक और उसके परिजनों से माफी मांगी, इसके बाद टीम लौट गई। टीम ने युवक से माफी मांगी और कहा- गलती हो गई, हम पुलिसवाले ऐसे ही पकड़ते हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात करीब पौने नौ बजे करौंदीकला के रमसापुर निवासी चंदन मौर्य चौराहे के पास चाट की दुकान पर खड़े थे। तभी चार सदस्यीय एसओजी टीम ने उसे किनारे बुलाने लगी। चंदन के मना करने पर पुलिसकर्मियों ने जबरन पकड़ लिया और बल प्रयोग कर गाड़ी में बैठाने का प्रयास करने लगे।

चंदन का आरोप है कि एक पुलिसकर्मी ने पुलिस की गाड़ी के गेट पर दबोचकर सीने पर पैर रख दिया, जबकि अन्य उसे खींचते हुए गाड़ी में बैठाने का प्रयास करते रहे। यह देखते ही दुकानदार और राहगीर भड़क उठे। कुछ ही मिनट में लोग जुट गए और युवक को छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मियों से उलझ पड़े। चौराहे पर जाम लग गया। भीड़ के बढ़ते दबाव के बीच एसओजी टीम खुद को घिरा देखकर कोतवाली नगर पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक संदीप राय पुलिस बल के साथ पहुंचे और भीड़ को समझाने लगे। इसके बाद युवक और एसओजी टीम को कोतवाली नगर लाया गया।
सत्यार्थ ब्यूरो न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!