Advertisement

जीवन ज्योति ग्रुप ऑफ स्कूल्स के छात्र देव चौहान ने अखिल भारतीय सैनिक विद्यालय प्रवेश परीक्षा-2026 में सम्पूर्ण भारत में प्राप्त किया 48वां स्थान

जीवन ज्योति ग्रुप ऑफ स्कूल्स के छात्र देव चौहान ने अखिल भारतीय सैनिक विद्यालय प्रवेश परीक्षा-2026 में सम्पूर्ण भारत में प्राप्त किया 48वां स्थान

कृष्ण कुमार छाबड़ा
पलवल-28 फरवरी
कल NTA द्वारा घोषित सैनिक स्कूल के परीक्षा परिणाम में जीवन ज्योति ग्रुप आफ स्कूल्स के छात्रों ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। स्कूल के छात्र देव चौहान ने सम्पूर्ण भारतवर्ष में 48वां स्थान प्राप्त कर स्कूल, जिला तथा राज्य का नाम रोशन किया है। छात्र ने इसका श्रेय स्कूल मैनेजिंग कमेटी स्कूल की कर्मठ अध्यापक टीम तथा अपने अभिभावकों को दिया।
जीवन ज्योति ग्रुप ऑफ स्कूल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर विरेन्द्र गहलौत ने आज स्कूल प्रांगण में छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि सैनिक स्कूल द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में जिला पलवल से जीवन ज्योति शिक्षण संस्थान के 20 छात्रों ने आल इंडिया रैंक 1000 में स्थान बनाया है। उनकी क्रमबद्व सूची अनुसार देव चौहान सम्पूर्ण भारत में 48वीं रैंक, हितेश 127वीं रैंक,  तेजस 256वीं रैंक, तुषार 363वीं रैंक, भावना 429वीं रैंक, जतिन 492वीं  रैंक, यतिन 632, ध्रुव 670वीं रैंक, वंश 801वीं, रैंक दक्ष 822वीं रैंक, गीता 983वीं रैंक, आदि रहे। वहीं स्कूल के 25 छात्रों ने ऑल इंडिया 2000 में स्थान बनाया है। क्रमबद्व सूची अनुसार अंशी, युवान, निशिता, विराट, डोरी लाल, हर्षिता, पायल, ट्रिशा, निशांत, यश, लावन्या, निशा, अवनी, आयुष आदि उपरोक्त रैंक में रहे। प्रबंधक जी के अनुसार स्कूल के 52 छात्रों ने सैनिक स्कूल की परीक्षा क्वालिफाई की है। पलवल में पहले भी जीवन ज्योति शिक्षण संस्थान के RMS तथा सैनिक स्कूल के लिए जिला राज्य तथा भारत में अपना नाम शीर्ष रैंक में लिखवाते रहे हैं। प्रबंधक जी ने सभी क्वालीफाईड छात्रों उनके अभिभावकों तथा अपने अध्यापकों को बधाई दी तथा छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
स्कूल चेयरमैन बीरपाल गहलौत मैनेजर रंजीत गहलौत, डायरेक्टर बलजीत गहलौत, जीवन ज्योति शिक्षण संस्थान के सभी प्रधानाचार्य ने भी सैनिक स्कूल में क्वालीफाईड छात्रों उनके अभिभावकों तथा छात्रों के साथ अथक मेहनत करने वाले अध्यापकों को बधाई दी तथा छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!