Advertisement

12 ग्राम 55 मिलीग्राम हेरोइन सहित दो लोग काबू ।

रिपोर्टर इन्द्र जीत प्रजापति
दिनांक 3-7-26
स्थान सिरसा
हरियाणा


12 ग्राम 55 मिलीग्राम हेरोइन सहित दो लोग काबू ।

सिरसा….. पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने ऐलनाबाद क्षेत्र से दो लोगों को 12 ग्राम 55 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान सुरेन्द्र सिंह उर्फ छिन्दा पुत्र लखविंद्र व बूटा सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासियांन गांव अमृतसर कंला ऐलनाबाद, जिला सिरसा के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग के दौरान नजदीकी कच्चा ममेरा रोड़ ऐलनाबाद क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से दो व्यक्ती पैदल आते दिखाई दिए। उक्त दोनो व्यक्तियों ने सामने पुलिस ,की गाड़ी देखकर अचानक मुड़कर वापस जाने का प्रयास किया, जिससे पुलिस को उन पर संदेह हुआ। पुलिस टीम ने दोनो लोगों को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनकी जेब से प्लास्टिक की पन्नी में लिपटी 12 ग्राम 120 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना ऐलनाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रिमांड के दौरान नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!