पत्रकार* रोहिताश कुमार जाटव स्थान *रामगढ़ अलवर हैडिंग
हिंदू–मुस्लिम भाईचारा अधिवेशन सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न

मुस्लिम महासभा विधानसभा क्षेत्र रामगढ़–अलवर के तत्वावधान में नंगला बलैयां (रामगढ़) में आयोजित हिंदू–मुस्लिम भाईचारा अधिवेशन आपसी सौहार्द, प्रेम और सामाजिक एकता के संदेश के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में फैल रही बुराइयों पर रोक लगाना एवं हिंदू–मुस्लिम भाईचारे को और अधिक मज़बूत करना रहा।कार्यक्रम की अध्यक्षता रूजदर सरपंच ने की। अधिवेशन में मुस्लिम महासभा के जिला अध्यक्ष श्री राहुल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम के प्रभारी एवं संरक्षक श्री अब्दुल बासित मिवाती रहे, जबकि जिला प्रभारी श्री यासीन खान की विशेष भूमिका रही। आयोजन असमदीन एवं रॉबिन खान द्वारा किया गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की तरक्की आपसी भाईचारे, अमन और इत्तेहाद से ही संभव है। इस प्रकार के आयोजन समाज को जोड़ने और नई दिशा देने का काम करते हैं। सभी ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ मिलकर काम करने का संकल्प लिया। अंत में आयोजकों की ओर से सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग अरबाज खान, राहुल मेवाती, यासीन खान, असलम खान, अशरफ खान, मौसम खान, फखरुद्दीन, डॉ. तस्लीम, समयदीन, धौला खान, रूजदर सरपंच।
















Leave a Reply