संवाददाता:-
हर्षल रावल
05 फरवरी, 2026
सिरोही/राज.
_________
TATA AIA SIP vs BANK FD: अपकमिंग 20 वर्ष में कौन बनाने वाला सबसे ज्यादा ‘पैसे वाला’ हैं?

__________
सिरोही। पैसे बचाना और फिर अमीर बनना, वैसे ये दो अलग-अलग बातें होती हैं। वास्तव में सदैव से हम भारतीय आरंभ से यही सुनते आए हैं कि पैसे बचाओ, एफडी (FD) करा लो।
लेकिन क्या आज के इस महंगाई वाले दौर में ये पुरानी बातें फ्यूचर में कार्य करेंगी? वास्तव में अब मार्केट में इन्वेस्टमेंट के एक से एक धांसू ऑप्शन उपलब्ध हैं, तो लोगों को धनवान बनाने का कार्य कर रहे हैं। यही कारण है कि आज के समय प्रत्येक व्यक्ति के सामने दो बड़े मार्ग हैं, एक जो धीरे-धीरे पैसा बनाता है (SIP), दूसरा जो फिक्स रिटर्न देता है। (FD)
तो फिर यदि आप आज अपनी कमाई का एक भाग इन दोनों में से कहीं लगाते हैं, तो 20 वर्ष बाद आपका जीवन कैसा होगा? चलिए फिर बिना देती किए कैलकुलेटर उठाते हैं और तीनों के बारे में एक सिंपल शब्दों में आंकन करते हैं क्या फ्यूचर के लिए सही रहेगा।
एफडी हमारे देश में भरोसे का दूसरा नाम माना जाता है। हम सभी बैंक जाते हैं और पैसा जमा करते हैं और चैन की नींद सोते हैं।

कैलकुलेशन:- तो मान लीजिए आपने ₹10,000 महीने की एक FD आरंभ की। आज के हिसाब से आपको 7% का ब्याज मिल रहा है।
20 वर्ष बाद:- आपका कुल जमा होगा करीब ₹24 लाख, और मैच्योरिटी पर आपको मिलेंगे लगभग ₹52 लाख के आस-पास।
महंगाई के साथ वैल्यू:- ऐसे में सुनने में तो ₹52 लाख का फंड बहुत बड़ा लगता है, लेकिन 20 वर्ष बाद की महंगाई को जोड़ें तो इस पैसे की वैल्यू 20 वर्ष बाद ₹15-20 लाख जितनी ही रह सकती है। यानी कि FD केलल पैसा बचाती है, उसे महंगाई के हिसाब से बढ़ाती नहीं है।
TATA AIA SIP :- छोटा निवेश, बड़ा धमाका
SIP का अर्थ है अनुशासन होता है। वास्तव में ये शेयर मार्केट के उतार-चढ़ाव का लाभ उठाकर आपके पैसे को कंपाउंडिंग की ताकत देता है।
कैलकुलेशन:- तो यदि आप TATA AIA के म्यूचुअल फंड में ₹10,000/- की मंथली SIP करते हैं और हम फिलहाल औसत 15% का रिटर्न पकड़ें (जो कि पिछले 20 वर्षों में TATA AIA इससे अधिक दिया है।)
20 वर्ष बाद: आपका जमा तो वही ₹24 लाख होगा, लेकिन आपके हाथ में जो रकम आएगी, वो देखकर आप उछल पड़ेंगे, लगभग ₹1 करोड़ यानी 20 वर्ष में 1 करोड़ का फंड

जादू: यानी कि यदि रिटर्न 18% से 20% रहा (जो TATA AIA में संभव है), तो यही रकम करीब ₹1.5 से 2 करोड़ के पार निकल जाएगी। इसे कहते हैं अमीरी का असली रास्ता।
1). FD सुरक्षित है, फिर अमीर क्यों नहीं बनाती?
FD में जोखिम कम होता है, लेकिन रिटर्न महंगाई से ज्यादा नहीं बढ़ता, इसलिए असली वेल्थ नहीं बन पाती।
2. EMI लेना गलत क्यों माना जाता है?
EMI भविष्य की कमाई पहले खर्च कर देती है, जिससे ब्याज का बोझ बढ़ता है और संपत्ति की वैल्यू समय के साथ घट जाती है।
3. TATA AIA SIP में इतना बड़ा फंड कैसे बनता है?
TATA AIA SIP में लंबे समय तक निवेश और कंपाउंडिंग का लाभ मिलता है, जिससे छोटा निवेश भी बड़ा फंड बन जाता है।
4). किसके लिए FD, EMI या SIP सही है?
सुरक्षा चाहिए तो FD, जरूरत पूरी करनी हो तो EMI, और असली दौलत बनानी है तो TATA SIP सबसे उत्तम विकल्प है।













Leave a Reply