सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ
इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में निरोगी काया के लिए
योग रामबाण औषधि : ओम कालवा
श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की ओम योग सेवा संस्था के निदेशक योगाचार्य ओम प्रकाश कालवा ने जानकारी देते हुए बताया। इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में निरोगी काया के लिए योग रामबाण औषधि है। समय पर नहीं उठना,समय पर नहीं सोना,समय पर भोजन नहीं करना व बिना चबाए खाना समय पर पानी नहीं पीना या घूंट घूंट कर नहीं पीना, समय पर शौच इत्यादि क्रियाओं से निवृत्त नहीं होना,तनाव पूर्ण जीवनशैली,गलत खानपान,गलत व्यवहार तथा जीवन में अनुशासन,धैर्य,सहनशक्ति,ईमानदारी का न होना रोगों का मुख्य कारण है। अतः हर इंसान को नियमित अपनी दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए ताकि मानव से महामानव बन सकें। ओर समाज के लिए उपयोगी साबित हो सकें। योग अपने आप में जीवन जीने की पूर्ण जीवनशैली है।
कालवा ने कहा कि जिस प्रकार जीवन जीने के लिए सात्विक भोजन,स्वच्छ पानी,शुद्ध ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है उसी प्रकार सौ साल निरोगी जीवन जीने के लिए योग जरूरी है।
















Leave a Reply