Advertisement

हर घर तिरंगा अभियान के तहत सिलीसेढ पर आयोजित हुए आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक कलाकारों द्वारा कला प्रदर्शन कर आमजन को किया मंत्रामुग्ध

https://satyarath.com/

हर घर तिरंगा अभियान के तहत सिलीसेढ पर आयोजित हुए आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक कलाकारों द्वारा कला प्रदर्शन कर आमजन को किया मंत्रामुग्ध

रिपोर्टर :- शांताकार शास्त्री मौजपुर

अलवर। पर्यटन विभाग द्वारा जिला प्रशासन के निर्देशन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित कराए जा रहे कार्यक्रमों के अन्तर्गत गुरूवार सिलीसेढ झील की पाल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों आयोजित किए गए। पर्यटन विभाग की सहायक निदेशक टीना यादव ने बताया कि कार्यक्रम में अलवर के स्थानीय कलाकार यूसुफ मेवाती और ग्रुप ने रिमझिम बारिश की फुहारों के बीच भपंग वादन और लोकगीत प्रस्तुत किया। रूनझुन बरसे बरखा की फुहार, आयो आजादी को त्योहार गीत पर दर्शकों ने हल्की-हल्की तालियों के साथ संगत देकर कलाकारों का हौसला अफजाई भी कीस कोटा- बारां के कलाकार राजनन्दीनि कुमारी के ग्रुप ने चकरी नृत्य प्रस्तुत किया। दिलावर खान व ग्रुप ने पधारो महारे देश गीत प्रस्तुत किया। बाड़मेर की कलाकार प्रियंका देवी ने घूमर नृत्य और लीला देवी ने कालबेलिया लोकनृत्य से कार्यक्रम में रंग जमायास सिलीसेढ की पाल पर आगंतुकों और पर्यटकों का स्वागत कच्ची घोड़ी नृत्य द्वारा किया। वहां लगे हर घर तिरंगा सेल्फी पॉइन्ट पर दर्शक तिरंगे लेकर फोटो खिंचते दिखे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर काफी पर्यटक और शहरवासी भी सिलीसेढ घूमने आए हुए थे। कार्यक्रम के दौरान सभी को झंडे भी वितरित किए गए।इस दौरान यूआइटी सचिव सुश्री धीगदे स्नेहल नाना, उपखंड अधिकारी अलवर प्रतीक जुईकर, प्रशिक्षु आईएएस सुश्री सोनू कुमारी, पर्यटन अधिकारी संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!