Advertisement

बीकानेर-स्वतंत्रता दिवस पर गांव रिड़ी के युवा भामाशाह ने विद्यार्थियों को सिल्वर (चांदी) के मेडल व नगद राशि देकर किया प्रोत्साहित

सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

श्रीडूंगरगढ क्षेत्र के गांव रिड़ी में 78वां सवतन्त्रता दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया गया क्षेत्र के गाँव रिड़ी में उभरते युवा भामाशाह नेमीचंद तावनियां ने दरियादिली दिखाते हुए राजकीय महात्मा गाँधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में गांव रिड़ी के विधार्थी जिन्होंने शैक्षणिक सत्र 2023 -24 में बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को चांदी के मेंडल देकर सम्मानित किया इस दौरान उभरते युवा भामाशाह के मित्र राधेश्याम तावनियां,दीनदयाल तावनियाँ तथा गाँव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे तथा गाँव के ही सुबोध शिक्षण संस्थान के विधार्थी जिन्होंने शैक्षणिक सत्र 2023 -24 में बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किये उनको नकद पुरस्कार भामाशाह ने अपने पिता शिवरतन जी तावनियाँ के द्वारा दिलवाकर विधार्थियों सम्मानित किया तथा आगामी सत्र के लिए भी घोषणा की जो विधार्थी 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करेगा उसको भी नकद पुरस्कार व मेंडल देकर सम्मानित किया जायेगा इस दौरान पर माणक परिवार के वयोवर्द्ध किसना राम जी तावनियाँ शिवरतन जी तावनियाँ गिरधारीलाल तावनियां,राधेश्याम तावनियाँ भगवाना राम जी तावनियाँ,रामेश्वर लाल जाखड़ केशराराम जाखड़,डूंगरराम जाखड़,दानाराम जी मेघवाल उपस्थित रहे। आप जैसे उदार दानदाताओं के बिना हमारी कोई भी सफलता संभव नहीं होती। आपकी प्रतिबद्धता और दयालुता के लिए”धन्यवाद।”जो आप बच्चों के भविष्य के बारे में सोच रखते हो सत्यार्थ न्यूज चैनेल आप जैसे उभरते युवा भामाशाहों का धन्यवाद ज्ञापित करता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!