सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ
श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ सहित सम्पूर्ण जैन समाज के उदारमना भामाशाह भीखमचन्द पुगलिया द्वारा श्रीडूंगरगढ़ को विश्वस्तरीय शिक्षण संस्थान उपलब्ध करवाने की महनीय घोषणा सूरत, गुजरात में जैन समुदाय के एक विशेष समारोह में की गई। तेरापन्थ धर्मसंघ के आध्यात्मिक गुरु आचार्यश्री महाश्रमण के पावन सान्निध्य में राजस्थान गौरव भीखमचन्द पुगलिया द्वारा “आचार्यश्री महाश्रमण इंटरनेशनल स्कूल” निर्माण की घोषणा की गई। इस महत्त्वपूर्ण अवसर पर पुगलिया की माता किरणदेवी और श्रीडूंगरगढ़ सभाध्यक्ष सुशीला पुगलिया भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि भीखमचन्द पुगलिया द्वारा इस विश्वस्तरीय स्कूल निर्माण में लगभग 4करोड़ की राशि का योगदान दिया जाएगा और इसके साथ 2.5एकड़ भूमि भी स्वयं द्वारा स्कूल के लिए दी जाएगी। भामाशाह भीखमचन्द पुगलिया द्वारा इससे पहले भी अपनी जन्मभूमि श्रीडूंगरगढ़ में चिकित्सा के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण आयाम स्थापित किये गए हैं। भीखमचन्द पुगलिया के अध्यक्षीय नेतृत्व में तुलसी सेवा संस्थान चिकित्सा के क्षेत्र में मील का पत्थर बन चुका है और इसके साथ ही होमियोपैथी और आयुर्वेदिक अस्पताल द्वारा कस्बे सहित क्षेत्र की जनता लाभान्वित हो रही है। पुगलिया द्वारा समय-समय पर विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित किये जाते हैं।















Leave a Reply