Advertisement

बीकानेर-डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा आयोजित एक दिवसीय विशाल निःशुल्क चिकित्सा परामर्श व जाँच शिविर में 480 रोगियों की हुआ उपचार

सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवगठित सामाजिक संस्था डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा एवं परार्मश शिविर आयोजित किया गया। कस्बे की जामा मस्जिद ग्राउंड स्टेशन रोड में आयोजित इस शिविर में बीकानेर के एमएन चिकित्सालय के चिकित्सकों की टीम ने सेवाएं दी। सुबह 10 बजे शुरू हुए शिविर का समय तो तीन बजे तक का था लेकिन रोगियों की भीड़ देखते हुए शिविर का समय शाम तक कर दिया शिविर में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ कुनाल जैन ने 34, हड्डी जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ मोहम्मद आरीफ ने 226, क्रिटिकल केयर फिजिशियन डॉ भूमिका बिहानी ने 160, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ नईम अहमद ने 60 रोगियों की जांच कर परामर्श दिया। इस मौके पर कुल करीब 480 रोगियों का उपचार किया गया एवं दवाईयां भी निशुल्क प्रदान की गई। शिविर समापन पर चिकित्सक टीम का सम्मान सोसायटी द्वारा किया गया। इस दौरान एपीजे टीम के सदस्यों ने सेवा एवं व्यवस्थाएं सम्भालने में लगे रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!