Advertisement

बीकानेर-सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ

सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

*==============================*

*भारत का 78वां स्वतंत्रता दिवस आज, लगातार 11वीं बार लाल किले पर झंडा फहराएंगे पीएम मोदी*

*1* हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा, 21 तोपों की सलामी… लाल किले से PM मोदी रखेंगे विकसित भारत का विजन

*2* PM मोदी 11वीं बार लालकिले पर तिरंगा फहराएंगे, 1037 जवानों को वीरता और सेवा पदक मिलेंगे; 6 हजार स्पेशल गेस्ट में किसान, युवा और महिलाएं शामिल

*3* 15 अगस्त: 78वां स्वतंत्रता दिवस.. इस बार भारतीय ओलंपिक दल, बीआरओ कर्मी और लखपति दीदी होंगी विशेष मेहमान

*4* राष्ट्रपति का राष्ट्र के नाम संबोधन, द्रौपदी मुर्मू ने कहा- आजादी के त्योहार में शामिल होने वाले सभी देशवासी हमारा परिवार

*5* राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘हमारे अन्नदाता किसानों ने उम्मीदों से बेहतर कृषि उत्पादन सुनिश्चित किया है। ऐसा करके, उन्होंने भारत को कृषि-क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और हमारे देशवासियों को भोजन उपलब्ध कराने में अमूल्य योगदान दिया है

*6* राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘वर्ष 2021 से वर्ष 2024 के बीच 8 प्रतिशत की औसत वार्षिक वृद्धि दर हासिल कर, भारत सबसे तेज गति से बढ़ने वाली बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में शामिल है। इससे न केवल देशवासियों के हाथों में अधिक पैसा आया है, बल्कि गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों की संख्या में भी भारी कमी आई है।

*7* स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘समावेशी भावना, हमारे सामाजिक जीवन के हर पहलू में दिखाई देती है। अपनी विविधताओं और बहुलताओं के साथ, हम एक राष्ट्र के रूप में, एकजुट होकर, एक साथ, आगे बढ़ रहे हैं। समावेश के साधन के रूप में, सकारात्मक कार्रवाई को मजबूत किया जाना चाहिए।

*8* स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी का तीसरे कार्यकाल का पहला संबोधन है। इस भाषण में पीएम मोदी सरकार की अब तक की उपलब्धियों का लेखा-जोखा पेश कर सकते हैं। अपने भाषण को रोजगार के मुद्दे पर केंद्रित कर सकते हैं

*9* स्वाधीनता दिवस के मौके पर रोशनी से जगमग इमारतें, दिल्ली के इंडिया गेट से मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस तक तिरंगे की रोशनी से दमके

*10* भाजपा सरकार में बेरोजगारी सबसे बड़ा अभिशाप’, खरगे बोले- दो करोड़ नौकरियों का जुमला सिर्फ विश्वासघात

*11* कोलकाता की घटना पर राहुल और ममता आमने-सामने, एक दूसरे पर किया तीखा प्रहार

*12* इस घटना ने सोचने पर मजबूर कर दिया है कि अगर मेडिकल कॉलेज जैसी जगह पर डाक्टर सुरक्षित नहीं हैं तो किस भरोसे अभिभावक अपनी बेटियों को पढ़ने बाहर भेजें? निर्भया केस के बाद बने कठोर कानून भी ऐसे अपराधों को रोक पाने में असफल क्यों हैं?- राहुल गांधी

*13* विनेश फोगाट को नहीं मिलेगा सिल्वर मेडल, कोर्ट ने अपील खारिज की; 100 ग्राम ओवरवेट होने से फाइनल नहीं खेल पाई थीं
*=============================*

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!