Advertisement

पश्चिम बर्दवान : पानागढ़ ग्रामीण अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, लापरवाही का आरोप।

www.satyarath.com

पानागढ़ ग्रामीण अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, लापरवाही का आरोप।

www.satyarath.com

www.satyarath.com

पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना इलाके के पानागढ़ ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (ग्रामीण) अस्पताल में एक मरीज की मौत की घटना के बाद सोमवार सुबह से ही अस्पताल परिसर में मृतक के परिजनों और ग्रामीणों द्वारा जमकर हंगामा मचाया गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में बढ़ी उत्तेजना और तनाव के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंच कर परिस्थित को नियंत्रित किया। पुलिस ने मृतक युवक का नाम वीरेश बागदी (25) बताया है। युवक थाना क्षेत्र के बनकाठी ग्राम पंचायत के तेलीपाड़ा गांव का रहने वाला था। मृतक युवक के परिजनों इस आरोप है की चिकित्सक द्वारा बिना जांच पड़ताल किए युवक को कोई एक इंजेक्शन लगाया गया इसके बाद ही युवक की आज सुबह अस्पताल में मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बताया की रविवार रात में पेट दर्द के कारण वीरेश को ग्रामीण अस्पताल लाया गया था। रात में चिकित्सक ने दो इंजेक्शन लगाया और दवा देकर भेज दिया; सुबह पुन: पेट दर्द शुरू हो गया। सोमवार सुबह पुनः युवक को ग्रामीण अस्पताल लाया गया। परिवार के लोगों का आरोप है की चिकित्सक बिना कुछ चेक किए एक इंजेक्शन लगा दिए। इसके बाद ही युवक की उलटी होने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक युवक के परिजनों और गांव से पहुंचे लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर परिस्थिति को नियंत्रित में किया। बाद में शव को पोस्टमार्टम हेतु दुर्गापुर महकमा अस्पताल भेज दिया गया। घटना को लेकर पानागढ़ स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक रथिन मजूमदार ने कहा कि वीरेश बागदी देर रात पेट दर्द के साथ स्वास्थ्य केंद्र आया था। मुझे शुरुआती जांच में ही समझ आ गया था कि पेट में भारी मात्रा में अल्कोहल था। ऐसे में उन्हें दो इंजेक्शन दिए गए और स्थिति सामान्य होने पर छुट्टी दे दी गई थी। घर ले जाने के बाद परिजन कुछ घंटे बाद आज सुबह पुनः वापस अस्पताल ले आए। डॉक्टर ने दावा किया कि मरीज के परिवार ने उसे स्वास्थ्य केंद्र लाने से पहले कहीं और इलाज कराया था, फिर आखिरी वक्त में उसे स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था; लेकिन उससे पहले ही मरीज की मौत हो गई थी। तब मैं कुछ नहीं कर सकता था। उनका मानना है कि मरीज के परिजन बेवजह शिकायतें कर रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!