Advertisement

सोनभद्र -समर्पण दिवश के अवसर पर हुआ निःशुल्क उज्वला गैस सिलेंडर का वितरण

समर्पण दिवश के अवसर पर हुआ निःशुल्क उज्वला गैस सिलेंडर का वितरण

 

वैनी.सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

विकास खंड नगवां में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्य तिथि को समर्पण दिवश के रूप में मनाया गया एवं सुअरसोत ,पनिकप,बलियारी,बेउआ आदि गांव कि करीब 35 महिला लाभार्थियों को गैस सिलेंडर वितरीत किया गया।

ब्लाक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख नगवां आलोक कुमार सिंह द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम कि शुरुआत हुई। इसके पश्चात उनके जीवनी के बारे में बताते हुए ब्लाक प्रमुख ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच थी विकास कि कड़ी समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे तभी देश का विकास होगा और हमारा देश आगे बढ़ेगा।

इसी के तहत लक्ष्य अंत्योदय -पथ अंत्योदय-प्रण अंत्योदय के संकल्प के साथ आज देश ओर प्रदेश की सरकार कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आउट उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में ढेर सारी जन कल्याणकारी योजनाएं गरीबों के लिए चलाई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि आज सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना,उज्जवला योजना,आयुष्मान कार्ड,मुफ्त राशन,हर घर नल से शुद्ध जल,किसान सम्मान निधि,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, जनधन योजना, देश को समर्पित कर पं दीनदयाल उपाध्याय जी के “अंत्योदय” के संकल्प को साकार कर रही हैं।चरितार्थ करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने उज्वला गैस सिलेंडर महिलाओं को देने का कार्य किया।

इसके अतिरिक्त कई योजनाएं हैं जो लाभार्थी के पास सीधे पहुंच रहीं हैं। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी नगवां श्री अनिल सिंह, मनोज जायसवाल, महेश खरवार,देवी सिंह, मुरारी सिंह पटेल,ओमप्रकाश,महेश पटेल, विजय चौबे,मंजू देवी,श्यामबिहारी चौबे,नंदलाल चंद्रवंशी, विनय पटेल,शिवम पटेल,लालमणि सिंह,प्रभु नारायण सिंह, चंद्रभान सिंह सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!