ब्यूरो चीफ दीपचंद शर्मा
कुम्हेर, डीग
पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन पर जिला परिषद सदस्य कुँ गोरधन सिंह रीठौटी ने जताया शोक
पूर्व विदेश मंत्री कु. नटवर सिंह के निधन पर जिला परिषद सदस्य कुँ गोरधन सिंह रीठौटी, कुम्हेर ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुये शोक संतप्त परिवार को दुःख की घडी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है। कुँ गोरधन ने शोक प्रकट करते हुये कहा कि कु. नटवर सिंह राजनीति के पुरोधा थे। वे विदेश नीति व अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्धों के विशेषज्ञ थे। उनके द्वारा विदेश नीति तथा देशहित में किये गये कार्यों को भूलाया नहीं जा सकता। कुँ नटवर सिंह जी के चले जाने से समस्त भरतपुर को भारी क्षति हु है । कुँ गोरधन ने स्व. नटवर सिंह को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुये ईश्वर से उन्हें शांति प्रदान करने की कामना की।