Advertisement

भीलवाड़ा-ऊपरमाल किसान पंचायत की आम सभा आयोजित, नारायण बने अध्यक्ष_

https://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा ब्यूरो

अब्दुल सलाम रंगरेज

ऊपरमाल किसान पंचायत की आम सभा आयोजित, नारायण बने अध्यक्ष_

भीलवाड़ा—बिजोलिया तहसील क्षेत्र
ऊपरमाल किसान पंचायत की आमसभा शनिवार को अध्यक्ष मांगीलाल धाकड़ की अध्यक्षता में माजी साहब का खेड़ा चारभुजा मंदिर की धर्मशाला में आयोजित हुई। जिसमे गणेशपूरा के नारायणलाल धाकड़ को किसान पंचायत का अध्यक्ष बनाने के साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक विवेक धाकड़ व नाथूलाल धाकड़ को श्रद्धांजलि दी गई।

गोपाललाल धाकड़, लक्ष्मी खेड़ा को सचिव, पप्पू लाल मेघवाल हरजीपुरा सह सचिव, रामस्वरूप किराड़ गोपालपुरा को कोषाध्यक्ष, गोपाललाल मेघवाल गोवर्धन निवास, रमेश रेगर जाबदा, नागपाल बंजारा नया नगर, सौदान गुर्जर बांका, हीरालाल खटीक बिजोलियां, मोहनलाल अहीर तिलस्वा, घिसीलाल माली मालीपूरा, धर्मराज भील सतकुड़ीया, रमेश मीणा गोवर्धन पूरा, रामेश्वर सेन छोटी बिजोलियां, चांदमल भील मानगढ़ं, सुगनलाल जेन आरोली, अनिल शर्मा बिजोलियां, ऋषिराज सोनी बिजौलियां को उपाध्यक्ष बनाया गया। किसान पंचायत के 51 सदस्य भी नियुक्त किए गए।

सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक में उपप्रधान कैलाश धाकड़, सरपंच संघ अध्यक्ष मोहनलाल धाकड़, थड़ौदा सरपंच राजेश धाकड़, धाकड़ समाज सामूुहिक विवाह सम्मेलन कमेटी के अध्यक्ष रमेश धाकड़,तिलस्वा महादेव मंदिर ट्रस्ट के सचिव मांगीलाल धाकड़, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष रामफूल धाकड़ गोपालपूरा, बूंदी के सरपंच कूका लाल धाकड़, मंत्री शंकर लाल धाकड़, सह मंत्री गोकुल प्रसाद धाकड़, खनन व्यवसायी मोहन लाल धाकड़ ,नाना लाल धाकड़ मौजूद रहे ।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!