Advertisement

भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ मण्डल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया।

https://satyarath.com/

न्यूज़ रिपोर्टर मोहन सिंह जादौन

रामगढ़ (अलवर) राजस्थान

भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ मण्डल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया।

रामगढ़, आज दिनांक 11/08/2024 रविवार को भारतीय जनता पार्टी की मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा की अध्यक्षता मे रामगढ़ सिथित भाजपा कार्यालय पर आयोजित की गयी।
बैठक मे सर्वप्रथम सभी कार्यकर्ताओ ने भारत माता और महापुरुषों की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित किये,
उसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत की गयी जिसमे वक्ताओ ने अपने अपने विचार प्रकट किये।
इस अवसर पर युवा नेता जय आहूजा ने कार्यकर्ताओ को पेड़ लगाने और एकजुटता से रहने तथा अभी जो पड़ोसी देशों मे माहौल चल रहा है,
उसके लिए आपसी सदभाव, सहयोग और निष्ठा के साथ परस्पर व्यवस्थित व सजग रहने के लिए कहा।
युवा नेता जय आहुजा के बाद जिला प्रवक्ता नरेश धनावत ने अपने सम्बोधन मे कहा की सभी कार्यकर्ताओ को आपसी मतभेद और मनभेद मिटा कर एक दूसरे के सहयोग से अपना और पार्टी का कार्य करते रहना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह पाटा, जिला प्रवक्ता नरेश धानावत, युवा नेता जय आहूजा, पूर्व मंडल अध्यक्ष महावीर जैन, गोपाल ठेकेदार, सुभाष जेमनी, नितेश सिंह जादौन, विजय शेखावत, मंजू राजपूत, कैलाश खंडेलवाल, नरेन्द्र चौधरी (फौजी )अमर सैनी, रोहित शर्मा, शिवम शर्मा, सुमेर सिंह यादव, मोनू ठाकर सहित सभी कार्यकर्ता, पूर्व मण्डल अध्यक्ष, समस्त मण्डल कार्यकारिणी,सभी मोर्चा अध्यक्ष, पूर्व एवं वर्तमान जिला पार्षद, पुर्व एवं वर्तमान एमपीएस, सभी शक्ति केन्द्र संयोजक एवं प्रभारी,सह संयोजक सभी बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

रिपोर्टर मोहन सिंह जादौन
रामगढ़ (अलवर) राजस्थान

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!