Advertisement

पीयर ऐज्यूकेटर को दिया गया फील्ड पर गतिविधि आधारित क्षमतावर्धन*

https://satyarath.com/

पीयर ऐज्यूकेटर को दिया गया फील्ड पर गतिविधि आधारित क्षमतावर्धन*

श्री गंगानगर, आज दिनांक 10.08.2024 को GUMS द्वारा संचालित समुदाय आधारित सहकर्मी नेतृत्व मे हस्तक्षेप कार्यक्रम (C.P.L.I.) श्री गंगानगर मे फील्ड हाक़माबाद गांव मे पीयर ऐज्यूकेटर के साथ क्षमता क्षमता वर्धन कार्यशाला ली गई इस क्षमतावर्धन कार्यशाला मे सन्दर्भ व्यक्ति ग्रामीण उत्थान मानव संस्थान के वरिष्ठ प्रशिक्षक जे. आर. चौहान व सी. पी. एल. आई. यूनिट के प्राक्षिक्षण सह-सुपरवाइजर सोनूपाल जी रहे | इस कार्यशाला के दौरान जे. आर चौहान ने खेल खेल मे बच्चो के साथ कार्य करने पर जोर दिया और कार्य क्रम के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए बताया कि सी. पी. एल. आई. कार्यक्रम का मूल उदेश्य 09 से 18 वर्ष के बच्चो को नशे के होने वाली हानियों से अवगत करवाना हैँ और सभी बच्चो को अपने दैनिक जीवन मे योग और व्यायाम के माध्यम से अपनी शारीरिक तंदुरुस्ती पर ध्यान देकर समाज मे आदर्श नागरिक बनने हेतू प्रेरित करना हैँ | बैठक व कार्यशाला मे शामिल पीयर ऐज्यूकेटर द्वारा समुदाय के बच्चो के साथ आपसी व्यवहार व परस्पर सहयोग की भावना के विकास हेतू कुछ गतिविधियों हेतू परस्पर चर्चाये हुई जिसमे चौहान जी द्वारा कुछ आई. ई. सी. सामग्री भी सभी पीयर ऐज्यूकेटर को दी गई | इस कार्यशाला मे सोनुपाल द्वारा पीयर ऐज्यूकेटर को बच्चो के काम करने के तरीको पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमे सभी पीयर ऐज्यूकेटर ने अपने अपने फील्ड के अनुभवों को साँझा किया और गीत, कहानी, कविता, तुकबंदी आदि के माध्यम से बच्चों के साथ आंनददायी वातावरण के साथ सिखने- सिखाने पर जोर दिया | सी. पी. एल. आई. परियोजना के क्षेत्र समन्वयक सूर्यभान किरण द्वारा फील्ड कार्य की समस्याओ के निदान हेतू अपने विचार रखे | इस कार्यशाला मे हाकमाबाद के पीयर ऐज्यूकेटर अल्कारानी, विशेष बिश्नोई, चमारखेड़ा के सूर्यकान्त, सादुलशहर से भरत व रवीना, गणेशगढ़ से नवीन चौधरी आदि उपस्थित रहे |

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!