थला विद्यालय में प्रार्थना सभागार का लोकार्पण सम्पन्न
माण्डलगढ़ | जीवा खेड़ा ग्राम पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय थला गांव में डीएमएफटी योजनान्तर्गत निर्मित प्रार्थना सभागार भवन का शनिवार को विधायक गोपाल लाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में लोकार्पण समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोटड़ी प्रधान करण सिंह बेलवा ने की।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक शर्मा कहा कि यह शिक्षा का मंदिर है। गांव वालों की भी जिम्मेदारी है कि इन शिक्षा के मंदिरों में अपना सहयोग प्रदान करें । जिससे कि विद्यालय परिवेश को सुंदर बनाया जा सके जा सके। इस दौरान डीआर हरिलाल जाट, सीआर विमला देवी वैष्णव, जगरूप गुर्जर, रमेशचंद शर्मा, प्रेमचंद जाट, गोवर्धन वैष्णव, भैरू गुर्जर, दयानंद यादव, श्यामलाल गुर्जर, देवकिशन गुर्जर, देव बक्श गुर्जर, श्यामसुंदर यादव, हरि लाल गुर्जर, सांवरलाल गुर्जर, गोपाल गुर्जर, गोपाल लाल जाट, सत्यनारायण गुर्जर, जगदीश गुर्जर, हरचंद गुर्जर, देवकिशन गुर्जर व आनन्द यादव सहित सभी ग्रामवासी मौजूद रहे।
रिपोर्टर मुकेश कुमार पाराशर

















Leave a Reply