Advertisement

परबतसर – राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय अर्थमंत्री के आगमन पर स्वागत समारोह का आयोजन

https://satyarath.com/

न्यूज़ रिपोर्टर का नाम :- श्याम सुन्दर शर्मा

परबतसर

राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय अर्थमंत्री के आगमन पर स्वागत समारोह का आयोजन

अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय अर्थमंत्री राजकुमार काल्या व अखिल भारतीय माहेश्वरी युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद सोनी का परबतसर आगमन पर राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री पश्चिमांचल पवन धूत व जिला अध्यक्ष अजय राठी के नेतृत्व में माहेश्वरी भवन में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। स्थानीय माहेश्वरी पंचायत के सचिव सुनील बंग ने बताया कि राजकुमार काल्या ने कहा कि समाज के सभी लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़कर अपने साथ लेकर चलना चाहिए। माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति स्थल लोहार्गल में भव्य मंदिर का निमार्ण कार्य जारी है। जिसमें सभी कुल देवियों के मंदिर का निर्माण भी एक साथ किया जा रहा है।
शरद सोनी नागपुर ने समाज की विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। परबतसर के समाज बंधुओं एवं मातृशक्ति को इस भव्य कार्यक्रम की लिए धन्यवाद दिया। इस मौके राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी निवर्तमान संयुक्त मंत्री सुरेंद्र रांदड, सेवा सदन में मंत्री श्रीभगवान बंग, मध्य राजस्थान में संयुक्त मंत्री कमल मूंदड़ा,मध्य राजस्थान के सांस्कृतिक मंत्री मयंक मंत्री, प्रदेश स्तर के पदाधिकारी निवर्तमान अध्यक्ष श्रीकांत दरगड, मधुर गिलडा, रोहित हेड़ा, जिला अध्यक्षा शोभा मूंदड़ा, जिला सचिव कैलाश मूंदड़ा, माहेश्वरी पंचायत के अध्यक्ष नाथूलाल धूत, महिला मंडल की अध्यक्षा दुर्गा झंवर, नवयुवक मंडल के अध्यक्ष वरुण बंग सहित जिले एव प्रदेश स्तर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के सूत्रधार राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री पश्चिमांचल पवन धूत ने सभी अतिथियों को छोटे से आग्रह पर परबतसर पधारने ओर इस कार्यक्रम को भव्य बनाये जाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!