Advertisement

।भीलवाड़ा-राशन डीलरों की हड़ताल समाप्त-

https://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा
अब्दुल सलाम रंगरेज

भीलवाड़ा-राशन डीलरों की हड़ताल समाप्त-

भीलवाड़ा– भीलवाड़ा शाहपुरा जिले के राशन डीलर संघ की लगभग सप्ताह भर से हड़ताल चल रही थी जिसके कारण खाद्यान्न योजनाओं से जुड़े लोगों को अभी तक खाद्यान्न वितरण नहीं हो पाया। राशन डीलर अपनी मांगे नहीं मानने पर हड़ताल पर अड़े हुए थे।
गेहूं वितरण नहीं होने से पात्र गरीब परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना लाभार्थी दुकानों के बाहर जाकर दुकान खुलने का इंतजार करते हैं।
कल गुरुवार को हुई राशन डीलर संघ की बैठक में जिले के सभी डीलरों ने भाग लिया। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा के आश्वासन के बाद डीलरों ने हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया। सभी डीलर शुक्रवार से अपने-अपने क्षेत्र में राशन की दुकान खोलकर राशन आपूर्ति शुरू करेंगे।

वही राशन डीलर संघ के जिला अध्यक्ष जुगल किशोर बंजारा ने एक आदेश जारी किया है। जिसमें शुक्रवार से अपने-अपने दुकान खोलने की बात कही गई है।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!