Advertisement

पटना:— मनेर के लोदीपुर गंगा घाट पर रंगदारी को लेकर गोलीबारी:2 युवकों को लगी गोली…एक घायल लापता; घटनास्थल से खोखा बरामद ।

पटना के मनेर थाना क्षेत्र में लोदीपुर गंगा घाट पर रंगदारी को लेकर दो गुटों के बीच फायरिंग हुई है। गोलाबारी में 2 लोग घायल हुए हैं। जिसकी पहचान विनय कुमार यादव और देवनाथ कुमार उर्फ करिया के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक देवनाथ कुमार फिलहाल लापता है। जिसकी तलाश की जा रही है। मामले की जांच के लिए मौके पर पुलिस के साथ FSL की टीम भी पहुंची।

 

सोमवार देर रात की घटना

 

मनेर थाना के एडिशनल एसएचओ मनोज कुमार ने बताया की सोमवार देर रात 10 बजे के करीब लोदीपुर गंगा घाट के पास गोलीबारी हुई थी। घटना की जानकारी मंगलवार को मिली। दो लोगों को गोली है। एक घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जबकि दूसरे का कुछ पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है।

 

उन्होंने आगे कहा कि अभी तक घायल के परिजनों की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल से खोखा बरामद हुआ है। गोलीबारी के साक्ष्य मिले हैं। नदी में जलस्तर बढ़ते ही माफिया बालू लदे नाविकों से रंगदारी वसूलने लगते हैं, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसी सूचना हमें भी मिल रही है। इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी।

 

गोली किसने मारी है, नहीं पता- परिजन

 

लापता युवक की मां कौशल्या देवी ने बताया कि मेरा बेटा देवनाथ सोमवार को दोस्तों के साथ घूमने गया था। देर रात सूचना मिली कि उसे गोली लगी है। गोली किसने मारा है, इसका कुछ पता नहीं हैं। घायल विनय कुमार का कहना है कि सोमवार देर रात घाट किनारे खाना खाकर बैठे हुए थे। इस बीच नाव से 5 युवक पहुंचे।

 

2 नाव पर ही रुक गए और 3 युवक ऑफिस की ओर बढ़ गए। जिसमें से एक ने मेरे पर गोली चला दी। भागने के दौरान एक गोली मेरे पैर में लगी और दूसरी गोली देवनाथ को लगी। किसी तरह से हमलोगों की जान बची। अपराधियों ने जान से मारने की धमकी दी है, लेकिन रंगदारी का कोई मामला नहीं था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!