Advertisement

बीकानेर-नेशनल हाईवे पर सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में गम्भीर घायल ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

सवांददाता चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ नेशनल हाइवे पर सोमवार शाम खाखी धोरा के पास एक युवक सड़क पार करते हुए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया है जिसे आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलेंस से सेवादारों ने श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया है। यहां से चिकित्सकों ने उसे बीकानेर रेफर कर दिया है। घायल की पहचान । प्राप्त जानकारी के अनुसार सीतागुना, अबोहर निवासी 30 वर्षीय युवक राकेश पुत्र प्रताप भाट ने पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में दम तोड़ दिया। ध्यान रहें खाखी धोरा के पास सड़क क्रॉस करते हुए किसी बोलेरो द्वारा युवक को टक्कर मारना बताया जा रहा है। युवक का भाई भी इसी डेयरी फॉर्म पर कार्यरत है और भाई युवक ने अपने परिजनों को सूचना दी है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस द्वारा पीबीएम पहुंच कर रिपोर्ट लेते हुए पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को दिया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!