Advertisement

नीट पेपर लीक मामले में भीलवाड़ा मेडिकल कॉलेज का छात्र गिरफ्तार

https://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा

अब्दुल सलाम रंगरेज

नीट पेपर लीक मामले में भीलवाड़ा मेडिकल कॉलेज का छात्र गिरफ्तार

सीबीआई की कार्रवाई_

भीलवाड़ा__नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सीबीआई ने भीलवाड़ा मेडिकल कॉलेज के छात्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी भीलवाड़ा के राजमाता विजय राजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज में पढ़ता था। आरोपी छात्र की पहचान संदीप के रूप में हुई है। वह मेडिकल छात्र है।

संदीप को कोर्ट में पेश किया गया
सीबीआई सूत्रों के अनुसार, संदीप पर नीट पेपर सॉल्व करने का आरोप है। इसी के चलते उसको हिरासत में लिया गया है और पूछताछ के बाद संदीप की गिरफ्तारी हुई है। संदीप को पटना सिविल कोर्ट की एक विशेष अदालत में विशेष न्यायिक दंडाधिकारी कुमारी रिंकू के समक्ष पेश किया गया, जहां सीबीआई ने संदीप के लिए 7 दिनों की रिमांड की मांग की थी लेकिन कोर्ट ने सीबीआई को 5 दिनों की रिमांड दी है।

सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए संदीप ने अन्य मेडिकल छात्रों के साथ हजारीबाग में 5 मई की परीक्षा से पहले नीट का प्रश्न पत्र सॉल्व किया था। इसी सॉल्वड पेपर को संजीव मुखिया गिरोह के रॉकी व अन्य माफिया ने बिहार और झारखंड में अपने साथियों को भेजकर अभ्यर्थियों से रटवाया था।

अभी तक की सीबीआई जांच में सामने आया कि इस पूरे मामले में मुख्य आरोपी संजीव मुखिया और रॉकी ने प्रश्न पत्र हल करवाने के लिए पटना एम्स ,रांची रिम्स, मुंबई ,भरतपुर और भीलवाड़ा के मेडिकल कॉलेज के छात्रों को हजारीबाग बुलाया था। सूत्रों के मुताबिक, कई और मेडिकल छात्र अभी भी सीबीआई की रडार पर हैं।

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, नीट पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का संबंध राजस्थान के परीक्षा माफिया बलराम गुर्जर के साथ है। दोनों के पुराने संबंध रहे हैं और रॉकी भी इन दोनों से जुड़ा हुआ है। दोनों गिरोह पूर्व में भी एक साथ जालसाजी कर चुके हैं। ऐसी संभावना है कि बलराम गुर्जर की मदद से रॉकी ने राजस्थान के मेडिकल कॉलेज के छात्रों से संपर्क साधा होगा।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!