Advertisement

भीलवाड़ा-बड़लियास क्षेत्र में झाड़ियां में मिला युवक का लहू लुहान शव_

https://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा

अब्दुल सलाम रंगरेज

 

बड़लियास क्षेत्र में झाड़ियां में मिला युवक का लहू लुहान शव_

लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस-

 

भीलवाड़ा जिले के बड़लियास कस्बे के निकट झाड़ियों के पास युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।युवक के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान थे और खून निकला हुआ था। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने जब शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया। मामला बड़लियास थाने के सवाईपुर का है। बड़लियास कस्बे में जितिया माफी रोड पर भेरू घाटी के निकट आज सुबह एक युवक का शव मिला।

पुलिस मौके पर पहुंची थाना प्रभारी सिद्धार्थ प्रजापत के अनुसार बलियास कस्बे के जित्या माफी मार्ग पर भैरू घाटी के पास सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना पर यह एएसआई राम सिंह मीणा मौके पर पहुंचे जहां युवक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान ब्राह्मणों की सरेरी निवासी आनंद कुमार सारस्वत के रूप में की गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव को बड़लियास हॉस्पिटल की मोर्चरी में पहुंचाया गया। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

घटनास्थल पर बाइक के ट़ुटे पुर्जे भी मिले है। लेकिन बाइक वहां नहीं थी।इनके पास ही सडक़ किनारे दिशासूचक बोर्ड भी लगा हुआ है, जो पहले किसी वाहन की टक्कर से झुक गया था। पुलिस को आशंका है कि बाइक अनबेलेंस होने के बाद इसी दिशा सूचक बोर्ड से आनंद की गर्दन में चोट लगी। इसके बाद वह वहीं गिर गया। अत्यधिक रक्तस्त्राव से उसकी मौत हो गई। इस आशंका के साथ पुलिस मौत को फिल्हाल संदिग्ध मान रही है। पुलिस का कहना है आनंद के साथ जो युवक थे, उनके मिलने के बाद ही वास्तविकता सामने आ पायेगी।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!