Advertisement

सोनभद्र -*सावन में उड़ रहे धूल*किसानों की बढी़ चिंताएं, उत्पन्न हुआ पेयजल स़ंकट

*सावन में उड़ रहे धूल*किसानों की बढी़ चिंताएं, उत्पन्न हुआ पेयजल स़ंकट

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

सोनभद्र। जनपद में इन दिनों मानसून सत्र में भी निष्ठुर बादलों ने लोगों को निराश कर दिया है। आसमान में बादल तो छा रहे हैं, किंतु बरस नहीं रहे हैं। जिसके कारण इन दिनों खेती -बाड़ी के समय में प्राकृतिक वरसात मौसम अनुकूल नहीं होने से एक तरफ जहां किसानों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है वहीं,हैण्ड पम्पों का जलस्तर नीचे खिसकाने के कारण आम नागरिकों के लिए पेयजल का संकट बढ़ता जा रहा है। यही नहीं, गर्मी और उमस से लोगों का जन -जीवन बेहाल हो गया है।मालूम हो कि सावन माह में भी अवर्षण की स्थिति से जन जीवन अस्त-व्यस्त एवं बुरी तरह प्रभावित हुआ है।इस मौसम में भी पानी के अभाव में किसानों के समक्ष कई तरह की समस्याएं विकराल रूप धारण कर लिया है। एक तरफ प्राकृतिक मार ,दूसरी तरफ विद्युत आपूर्ति में लो बोल्टेज की समस्याओं को लेकर जन -जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।धान की रोपाई वाले खेतों में दरारें पड़ गई हैं और धान की फसल पानी के अभाव में सूखते जा रहे हैं।ऐसी परिस्थिति में क्षेत्रीय लोगों ने विधायक , सांसद एवं प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए लोगों को अवर्षण में राहत दिलाने की मांग किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!