Advertisement

आयुक्त शुभम गुप्ता जी कि ऐसी भी इंसानियत; नगर निगम कर्मचारी किशोर महिंद्रकर के मृत्यु पश्चात उनके घर पहुंच कर दिया हौसला

संवाददाता सुधीर गोखले
सांगली जिले से

नगर निगम के जल आपूर्ति विभाग के कर्मचारी किशोर पुंडलिक महिंद्रकर जिनका कुछ दिन पहले देहांत हुआ था आज आयुक्त एवं प्रशासक शुभम गुप्ता जी (IAS) उनके घर पहुंचे तो परिवार के सदस्य देखते ही रह गये आज एक IAS अफसर का घर आना यह महिंद्रकर परिवार को अचंभित कर देने वाली बात थी लेकिन आयुक्त शुभम जी के ख्यालात कुछ अलग से है । आज कमिश्नर शुभम गुप्ता (IAS)  ने उनके निवास पर जाकर उनके परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी है। उनके परिवार को भविष्य निधि का 5 लाख 35 हजार का चेक दिया है । उनके परिजनों को जल्द से जल्द वित्तीय एवं अन्य लाभ देने का आदेश उन्होंने दिये । और तो और कै किशोर जी के परिवार जनो को भविष्य मे वे स्वयं हर प्रकार की सहायता करने के लिए शासन स्तर पर कोशिश करने का वचन भी दिया है । आज उनके साथ अतिरिक्त कमिश्नर रविकांत अडसूळ जी सहा आयुक्त अनिस मुल्ला जी और नगर निगम के कर्मचारी मौजूद थे ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!