अंकुर कुमार पाण्डेय ब्यूरो चीफ
सत्यार्थ न्यूज वाराणसी
वाराणसी। सावन के प्रथम सोमवार को हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजे शिवालय, मार्कंडेय महादेव के जलाभिषेक में उमड़े भक्त रविवार से लगी भक्तों की लाइन

वाराणसी। सावन के पहले सोमवार को वाराणसी के शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मृत्युंजय महादेव, जागेश्वर महादेव और मार्कंडेय महादेव मंदिर में दर्शन और जलाभिषेक को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मार्कंडेय महादेव मंदिर के बाहर हजारों शिवभक्तों की कतार लगी रही। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट रही। एसीपी समेत पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है। सावन के पहले सोमवार को यहां भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में भक्त बाबा के दर्शन को सुबह से ही कतारबद्ध हो गए। लोग दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। वहीं मृत्युंजय महादेव व जागेश्वर महादेव मंदिर में भी भक्तों की भीड़ रही। शिवालयों में दर्शन-पूजन के साथ ही पूजा-पाठ और रुद्राभिषेक चल रहा है। सावन में भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के अनुष्ठान कर रहे हैं। मार्कंडेय महादेव धाम में भक्तों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। एसीपी सारनाथ अतुल अंजान त्रिपाठी पुलिस अफसरों के साथ डंटे रहे। पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। प्रथम सोमवार को हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजे शिवालय, मार्कंडेय महादेव के जलाभिषेक में उमड़े भक्त

















Leave a Reply