Advertisement

राज्यस्तरीय अंडर-19 डूंगरपुर शील्ड क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए भरतपुर जिले की टीम घोषित

https://satyarath.com/

ब्यूरो चीफ दीपचंद शर्मा

भरतपुर

राज्यस्तरीय अंडर-19 डूंगरपुर शील्ड क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए भरतपुर जिले की टीम घोषित

कार्तिक शर्मा कप्तान तथा आर्यन बघेल उप कप्तान होंगे एवं रूपेंद्र मोहन सिंह मैनेजर व अंकित पांचाल ट्रेनर होंगे

 

राज्यस्तरीय अंडर-19 डूंगरपुर शील्ड क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के चयनकर्ता सूरज शर्मा,नरेश खत्री एवं लंकेश सियाराम द्वारा जिले की अंडर-19 की टीम घोषित कर दी गई जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के सचिव शत्रुघन तिवारी ने बताया कि टीम चयन के लिए अपनाई गई एक दिवसीय चयन प्रक्रिया के बाद चयनित 28 खिलाड़ियों का आपस में कराए गए तीन मैचों की परफॉर्मेंस के आधार पर भरतपुर जिले की टीम निम्न प्रकार घोषित की गई है टीम का कप्तान कार्तिक शर्मा एवं उपकप्तान आर्यन बघेल को बनाया गया है जबकि बाकी टीम निम्न प्रकार है गिरीश चाहर,शुभम कुमार सिंह,चेतन शर्मा, सौरभ गोदारा, तुषार पूनिया,अनुज पाराशर, तनय थानवी, दक्ष कसलीवाल,सुमित शर्मा, अनुज मीणा, विष्णु गुर्जर, सार्थक चौधरी, दिव्यांश फौजदार, तनिष्क खंडेलवाल व देवेंद्र कुमार टीम में होंगे तथा टीम में मैनेजर रूपेंद्र मोहन सिंह व अंकित पांचाल को ट्रेनर नियुक्त किया गया है सचिव ने यह भी बताया कि टीम 21 जुलाई को झुंझुनू के लिए प्रस्थान करेगी तथा टीम का पहला मैच 23 जुलाई को करौली से तथा दूसरा मैच 24 जुलाई को बूंदी से एवं तीसरा और अंतिम लीग मैच 25 को श्रीगंगानगर से होगा यह प्रतियोगिता एक दिवसीय लीग मैच के आधार पर रेड बॉल से खेली जायेगी जिला टीम के चयन पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अरुण सिंह उपाध्यक्ष विष्णु लोहिया, कोषाध्यक्ष मुनेंद्र तिवारी संयुक्त सचिव अजय कुमार सदस्य वीनू सिंह, रविंद्र कौमारियाँ,मंगल सिंह व वरिष्ठ खेल पत्रकार संजीव चीनिया आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की एवं जीत की अग्रिम बधाई दी।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!