Advertisement

दरभंगा : विश्व जनसंख्या दिवस पर महिला विचार मंच द्वारा संगोष्ठी का आयोजन।

www.satyarath.com

• विश्व जनसंख्या दिवस पर महिला विचार मंच द्वारा संगोष्ठी का आयोजन

www.satyarath.com

दरभंगा सामाजिक संस्था महिला विचार मंच की ओर से जिले के सिंहवाड़ा प्रखंड के पैगम्बरपुर में विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या वृद्धि समस्या और समाधान विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता संस्था की प्रदेश संयोजक अर्पणा झा ने की। इस संगोष्ठी में बड़ी से संख्या में महिलाओं ने उपस्थिति दर्ज कराई।

मौजूद महिलाओं को सबोधित करते हुए अर्पणा झा ने कहा कि सिर्फ देश ही नहीं, वैश्विक दृष्टि से भी बढ़ती जनसंख्या एक समस्या बन चुकी है। आज यह आवश्यक है कि हम दो हमारे दो, छोटा परिवार सुखी परिवार को सिर्फ अच्छा स्लोगन या नारा के रूप में नहीं लें, बल्कि इसे आत्मसात करें।उन्होनें कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए महिलाओं को जागरूक होने की जरूरत है। महिलाओं के ऊपर घर चलाने की जिम्मेदारी होती है; इसलिए महिलाओं को इस पर जरूर विचार करना चाहिए और दो बच्चे से अधिक ना हो इसके लिए पहल करनी चाहिए।

इस दौरान अर्चना कुमारी, त्रिवेणी देवी, रिंकू देवी, सुनीता देवी, मधु कुमारी, लीला देवी, अनीता देवी, सकुंतला देवी, पिंकी देवी, मनीता, कुमारी, सोनी देवी, बेबी देवी, प्रीती कुमारी, इन्दू देवी, उर्मिला देवी, पूजा देवी, राधा देवी, विमला देवी, सुनैना देवी, अन्नपूर्णा देवी, आशा देवी, सुलेखा देवी, पूनम देवी, मनीष देवी, अनमीत कुमारी, निकिता कुमारी, शिवा देवी, सुनीता देवी, विभा देवी, बनारस देवी, रानी कुमारी, आरती कुमारी, रीता देवी, गुड़िया देवी, सोनी देवी, माधुरी देवी, सीता कुमारी, सीमा कुमारी, किरण देवी, सपना देवी, सुगंधा कुमारी, प्रतिभा कुमारी, राधिका कुमारी, सविता देवी, सुशीला देवी, रंजु देवी, अड़हुल देवी, बिजली देवी एवं माला कुमारी आदि भी मौजूद थीं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!