Advertisement

भाजपा जिला मुख्यालय में जिला कार्य समिति बैठक हुई संपन्न।

https://satyarath.com/

भाजपा जिला मुख्यालय में जिला कार्य समिति बैठक हुई संपन्न।

https://satyarath.com/

बलरामपुर,,भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार ज़िला मुख्यालय बलरामपुर में 16 जुलाई दिन मंगलवार समय सुबह 11:00 जिसमें छत्तीसगढ़ शासन के कृषि मंत्री रामविचार नेताम , सरगुजा लोकसभा सांसद चिंतामणि महाराज , प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामकिसुन सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जायसवाल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में बैठक अयोजित की गई।

बैठक में उद्घाटन सत्र मां भारती के छाया चित्र पर प्रदीप प्रचलित कर शुभारंभ किया गया।

जिला कार्य समिति सदस्य को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त मोर्चाओं की जिला कार्यसमिति अपेक्षित कार्यकर्ताओं का विकास एवं नेतृत्व क्षमता बढ़ती है पार्टी की रीति नीति एवं शासन की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है । एक-एक कार्यकर्ता पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है।

जिला कार्य समिति बैठक में राजनीति प्रस्ताव, प्रधानमंत्री तीसरी बार निर्वाचित होने की प्रस्ताव, आगामी संघटनात्मक कार्य योजना एवं अन्य विषययों पर महत्त्वपूर्ण चर्चा हुई।

बैठक को प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते ने राजनीतिक प्रस्ताव पर अपना उद्बोधन दिए ।

सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने केंद्र के शासन की योजनाओं को एवं अन्य विषयों पर प्रस्ताव रखे।

जिला कारसमिति बैठक में प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामकिशुन सिंह, पुर्व जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्रा, कृष्ण गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी, जयप्रकाश गुप्ता, अजित सिंह, कन्ह्यालाल अग्रवाल अरूण केशरी,ज़िला महामंत्री दिन्नानाथ यादव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा शैलेश गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य विनोद जायसवाल, धीरज सिंह देव, भानू दिक्षित, बीडी लाल गुप्ता, मुकेश गुप्ता, गौतम सिंह,मीडिया प्रभारी जितेंद्र श्रीवास्तव, मिडिया सह प्रभारी अजय यादव, मंडल अध्यक्ष दिलीप सोनी, शर्मीला गुप्ता, सुखदेव सिंह, महेंद्र गुप्ता, दिनेश पैकरा, अनिल दुबे, प्यारे लाल जायसवाल, संजय जायसवाल, पुरंजय मिश्रा, सहित समस्त पदाधिकारी एवं अपेक्षित कार्यकर्ता मौजूद थे।।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!